'अंग्रेजी मीडियम'
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता दिनेश विजन ने ये खास पहल अपनी अगली फिल्म अंग्रेजी मीडियम को लेकर की है। अंग्रेजी मीडियम के मुख्य कलाकार इरफान खान इन दिनों अपना इलाज करा रहे हैं और फिल्म के प्रचार प्रसार में सक्रिय रूप से हिस्सेदारी नहीं कर पा रहे हैं। फिल्म को अपना समर्थन देने के लिए हिंदी सिनेमा की इन नायिकाओं ने पहली बार अप्रत्याशित रूप से एक साथ आकर इस गाने का हिस्सा बनने को अपनी रजामंदी दे दी है। इस गाने में फिल्म में काम कर रहीं राधिका मदान के साथ आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, अनन्या पांडे, कियारा आडवाणी, कृति सैनन और जाह्नवी कपूर शामिल हैं।