पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर ने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया है । पिछले दिनों अली पर एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीशा शफी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था । इन आरोपों को अब पाकिस्तान कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया है । वहीं अली ने मीशा पर मानहानि का केस किया है ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Ali Zafar
इस पूरे मामले पर अली जफर ने एक इंटरव्यू में बात की । अली इस बातचीत के दौरान भावुक हो गए और नेशनल टेलीविजन पर ही फूट-फूटकर रोने लगे । अली ने बताया कि इन अरोपों की वजह से उनके करियर और परिवार पर बुरा असर पड़ा है ।
विज्ञापन
3 of 5
ali zafar
अली ने रोते हुए कहा, 'हम सभी काफी लंबे समय से ये सब सहन कर रहे थे । सिर्फ मैं नहीं बल्कि मेरा परिवार, मेरे बच्चे और मेरी पत्नी भी। मैंने भी पिछले साल से एक शब्द नहीं कहा और फैसला लिया कि मैं इसके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा।'
4 of 5
मीशा शफी और अली जफर
'वे लोग फेक अकाउंट के जरिए उन लोगों को टैग कर मेरे खिलाफ कर रहे थे जो मुझे काम देने की कोशिश करते थे, ताकि मेरा करियर बर्बाद हो सके।' अली रोने लगे तो एंकर ने उन्हें शांत किया और पानी पिलाया । काफी देर में अली नॉर्मल हो पाए । अली जफर ने मीशा पर आरोप लगाया कि जानबूझकर एक कैंपेन के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई।
बता दें कि मीशा ने अली जफर पर आरोप लगाते हुए कहा था, 'एक प्राइवेट स्टूडियो में उन्होंने उनके साथ बदतमीजी की थी। अली कई और महिलाओं के साथ भी इस तरह का बर्ताव कर चुके हैं। अली ने कई बार मेरे साथ बदतमीजी करने की कोशिश की जो मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ा दर्द था।'