Ali Zafar
- फोटो : social media
दरअसल अली जफर के ऊपर एक पाकिस्तानी गायिका ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। मीशा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा सा पोस्ट लिखा था। जिसके जरिए उन्होंने अली के ऊपर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। मीशा ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'मैं इसलिए इस पोस्ट को शेयर कर रही हूं ताकि हमारे समाज में ऐसे मामलों पर चुप्पी के रिवाज को तोड़ा जा सके। यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं पर खुलकर बात करना आसान नहीं है, लेकिन अब मेरे लिए चुप रहना मुश्किल है।'