ali zafar
बस फिर क्या था, अली जफर की फैन फॉलोइंग बढ़ती गई और उन्होंने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा। पाकिस्तानी इंडस्ट्री में सफलता पाने के बाद अपने करियर को और ऊंचाई देने के लिए उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और साल 2010 में ‘तेरे बिन लादेन’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर दिया। ये फिल्म पाकिस्तान में तो बैन हो गई थी, लेकिन भारतीय दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई थी। इसके लिए भी उन्हें कई अवार्ड्स मिले थे। इनमें आईफा अवॉर्ड्स, स्क्रीन अवॉर्ड्स, जी सिने अवॉर्ड्स, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट मेल डेब्यू जैसे सम्मान शामिल हैं।