फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Fazal: अली फजल ने साझा की बेटी जुनैरा की प्यारी सी तस्वीर, प्रशंसकों ने लुटाया ढेर सारा प्यारा

Fri, 22 Nov 2024 03:19 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मिर्जापुर फेम अली फजल ने अपनी बेटी जुनैरा की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर को प्रशंसकों का प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
जुनैरा इदा फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने जुलाई में अपने बेटी का स्वागत किया है। कपल ने अपनी बेटी का नाम जुनैरा इदा फजल रखा है। ऋचा चड्ढा ने अपनी बेटी की तस्वीर का प्यारा सा पल सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस पोस्ट में ऋचा चड्ढा ने अपनी खुशी जाहिर की है। इस तस्वीर को प्रशंसकों ने भी बहुत पसंद किया है।
विज्ञापन

2 of 5
ऋचा चड्ढा-अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम
अली फजल ने साझा की तस्वीर
अली फजल ने अपनी बेटी जुनैरा की तस्वीर साझा कर लिखा है, ये बस प्यार है। तस्वीर में जुनैरी की परछाई दिख रही है। इसमें उनका छोटा सा सिर काम और छोटे से कंधे नजर आ रहे हैं।



 

Riddhima Kapoor: रिद्धिमा ने बताईं ऋषि कपूर की दो आखिरी ख्वाहिशें, अभिनेता के देहांत के बाद हुईं पूरी

 

विज्ञापन

3 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @therichachadha
प्रशंसकों ने दिया तस्वीर को प्यार
अली फजल और ऋचा चड्ढा के प्रशंसकों ने तस्वीर को बहुत पसंद किया है। प्रशंसकों ने अली फजल की बेटी की इस झलक पर अपना प्यार लुटाते हुए लव इमोजी साझा की है।
 

Alia Bhatt: ALT EFF की ब्रांड एंबेसडर बनीं आलिया, सुर्खियां बटोरने को अपने प्रोडक्शन हाउस के साथ की साझेदारी

4 of 5
ऋचा और अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम@therichachadha
अली फजल ने कही ये बात
ऋचा और अली अपनी बेटी को लेकर इससे पहले भी बात कर चुके हैं, जहां उन्होंने कहा था कि वे अपनी बेटी को किसी सेट स्केल पर नहीं पालना चाहते हैं। वे परिस्थिति के अनुसार सामान्य रहकर ही अपनी बेटी का पालन पोषण करना चाहते हैं। इसमें कई बार सफलता मिलेगी, कई बार मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है।
 

Saroj Khan: 13 साल की उम्र में की पहली शादी, फिर दूसरी शादी के बाद बदला धर्म, जानें कैसा रहा सरोज का जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली फजल-ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
इन प्रोजेक्ट पर कर रहे हैं काम
वर्कफ्रंट की बात करें तो अली फजल 'मिर्जापुर 3' के लिए काम कर रहे हैं। वह सामंथा रूथ प्रभु के साथ पीरियड फैंटेसी थ्रिलर रक्त ब्रह्मांड में अभिनय करेंगे। अनुराग बसु की मेट्रो...इन दिनों में सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर के साथ काम करने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें