फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव स्टोरी: अली फजल ने साझा की मेहंदी रचे हाथ की तस्वीर, फैंस बोले- गुड्डू भैया शादी कर लिए क्या?

Sun, 23 May 2021 08:06 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के बहुत कम ही सितारे ऐसे होते हैं जो शादी से पहले खुले तौर पर अपने प्यार का खुलासा दुनिया के सामने करते हों। इसमें बॉलीवुड अभिनेता अली फजल और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का नाम शामिल है जो अपने प्यार की खबरों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। ऋचा और अली बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं जिन्होंने दुनिया के सामने खुलकर एक दूसरे का हाथ थामा है। जहां कई सेलेब्स कपल मीडिया के सामने जल्दी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश करते हैं तो वहीं अली और ऋचा अपनी शादी को लेकर भी बातें कर चुके हैं। फैंस भी जल्द से जल्द इस कपल को शादी के बंधन में बंधे देखना चाहते हैं। अब हाल ही में अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसने फैंस को हैरान कर दिया और सभी उन्हें शादी की बधाई देने लगे। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट किया था।
विज्ञापन

2 of 5
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल शनिवार को अली फजल ने इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में एक मेंहदी लगा हाथ नजर आया जिसपर कुछ खूबसूरत फूल रखे थे। इस तस्वीर को साझा करते हुए अली फजल ने कैप्शन में लिखा, 'मोहब्बत डूडल मेंहदी के साथ'। हालांकि तस्वीर में किसी का चेहरा नहीं दिखा। वहीं अब ये पोस्ट उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से नदारद हो चुका है।


 
विज्ञापन

3 of 5
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : instagram/alifazal9
अली की ये तस्वीर पोस्ट होते ही जबरदस्त वायरल हो गई थी। कई फैंस इस तस्वीर में दिख रहे हाथ को ऋचा चड्ढा का हाथ बताकर उन्हें शादी की बधाई देने लगे। वहीं कई फैंस ये जानना चाह रहे थे कि क्या अली और ऋचा इस लॉकडाउन में शादी कर चुके हैं। एक फैन ने पूछा- निकाह तो नहीं कर लिए? वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, 'गुड्डू भैया मोहब्बत मुबारक हो'।



 

4 of 5
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं ईशा गुप्ता और अमायरा दस्तूर जैसे सेलेब्स ने भी उनकी इस तस्वीर पर कमेंट किया था। ईशा ने अली की इस तस्वीर पर दिल इमोजी कमेंट किया तो वहीं अमायरा ने भी कमेंट करते हुए 'ओएमजी' लिखा। वहीं फैंस भी लगातार उनकी इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ali Fazal‬ and ‪Richa Chadda - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल ने साल 2020 में शादी करने की घोषणा की थी। हालांकि लॉकडाउन के चलते उन्होंने इसे आगे बढ़ा दिया। इसके बाद अली फजल की मां का निधन हो गया जिसके चलते ये कपल फिर शादी नहीं कर पाया। वहीं इस साल पिछले काफी समय से कोरोना की दूसरी लहर तबाही मचा रही है ऐसे में अली और ऋचा कब तक शादी करेंगे ये स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें