फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून पर जाने की बजाय यहां व्यस्त हो गए फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर, देखिए क्या है पूरा मामला

Tue, 12 Jan 2021 02:18 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अली अब्बास जफर की शादी - फोटो : isntagram/aliabbaszafar
अगर आपसे पूछा जाए कि ‘टाइगर जिंदा है’, ‘सुल्तान’ और ‘भारत’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाला निर्देशक अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के बाद हनीमून मनाने कहां जाएगा, तो जाहिर है आप दुनिया के सबसे खूबसूरत स्थानों के नाम एक सांस में गिना जाएंगे। लेकिन, यहां इन फिल्मों का निर्देशक यानी अली अब्बास जफर हनीमून पर न जाकर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। ये फिल्म वह ओटीटी नेटफ्लिक्स के लिए बना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी के साथ अली अब्बास जफर - फोटो : इंस्टाग्राम
यशराज फिल्म्स में बतौर सहायक निर्देशक अपना करियर शुरू करने वाले अली अब्बास जफर की गिनती हिंदी सिनेमा के चोटी के निर्देशकों में होती है। उनकी बनाई पहली वेब सीरीज ‘तांडव’ इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। सीरीज में हिंदी सिनेमा के धुरंधर कलाकारों ने काम किया है। पहली बार किसी फिल्म या सीरीज में पटौदी पैलेस भी दिखाई देगा। ‘तांडव’ का प्रचार प्रसार हालांकि थोड़ा बेतरतीब सा दिख रहा है। सैफ अली खान ने मुंबई के कुछ पोर्टल व अंग्रेजी पत्रिकाओं को इंटरव्यू देने के बाद अगला शेड्यूल अभी तय नहीं किया है।
विज्ञापन

3 of 5
अली अब्बास जफर की शादी - फोटो : instagram/aliabbaszafar
अली अब्बास जफर जितना हो पा रहा है, उतना बातें कर रहे हैं लेकिन वह अपनी शादी के तुरंत बाद से अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हो गए हैं। ‘अमर उजाला’ से एक संक्षिप्त संवाद में उन्होंने बताया कि वह नेटफ्लिक्स की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और 21 फरवरी तक लगातार उनकी शूटिंग चल रही है। उनके करीबी बताते हैं कि इसी चक्कर में वह अपने हनीमून पर भी अब तक नहीं जा सके हैं।

4 of 5
Katrina Kaif, Ali Abbas zafar - फोटो : amar ujala mumbai
अली अब्बास जफर की नेटफ्लिक्स के लिए जो फिल्म बन रही है वह एक सुपरहीरो की कहानी है और उसमें कटरीना कैफ लीड किरदार निभा रही हैं। नेटफ्लिक्स इस फिल्म को भारत में बने एक अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट की तरह बना रहा है और अली अब्बास जफर भी इस फिल्म की मेकिंग में दिन रात लगे हुए हैं। कटरीना कैफ के लिए किसी सुपरहीरो का चोला पहनना एक अलग तरह का अनुभव है। इससे पहले वह ‘टाइगर’ सीरीज की फिल्मों व ‘फैंटम’ में एक्शन भूमिकाएं कर चुकी हैं, लेकिन किसी सुपरहीरो की तरह भूमिका निभाने के लिए उन्होंने काफी तैयारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ, विजय सेतुपति - फोटो : ट्विटर
फिल्म की शूटिंग का ये शेड्यूल खत्म होने के बाद वह निर्देशक श्रीराम राघवन की अगली फिल्म के बारे में चर्चा करने वाली है। उम्मीद है कि उसी के बाद विजय सेतुपति और कटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म का एलान हो जाएगा। अली अब्बास जफर ने साल की शुरूआत में ही अपनी फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग के दौरान संपर्क में आईं ईरानी सुंदरी अलीसिया से शादी की है। ये शादी अली के गृहनगर देहरादून में उनके बनाए नए आवास में हुई। इस दौरान अली के कुछ करीबी लोग ही वहां मौजूद रहे। निकाह पूरा होने के बाद अली फिर से अपने काम में लग गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें