शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने 'ब्लडी डैडी' में अली अब्बास जफर के साथ काम किया था। इस दौरान वे निर्देशक की तारीफ भी कर चुके हैं। अली के बारे में बात करते हुए शाहिद कपूर ने कहा था कि मैंने अली के साथ काम करके बहुत अच्छा समय बिताया है। शाहिद ने खुलासा किया कि वह अली को 'बदमाश कंपनी' के दिनों से जानते हैं और उनकी प्रशंसा करते हैं। अली के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे उन फिल्मों से कोई आश्चर्य नहीं हुआ, जो वह साथ बना रहे थे। मुझे हमेशा लगता था कि अली बहुत भावुक, बहुत प्रतिबद्ध और स्पष्ट थे। वह एक अच्छे व्यक्ति है। वह चीज जो मुझे पसंद है अली के बारे में, सबसे अधिक यह है कि जिस तरह से वह अपनी टीम के साथ व्यवहार करते हैं, वह मुझे बहुत पसंद है। उन्होंने वास्तव में उन लोगों को रखा है, जिन्होंने उनका समर्थन किया है और उनके साथ रहे हैं। वह उनके बहुत करीब हैं। वह उनके साथ अपने जैसा ही व्यवहार करते हैं। मुझे अली के साथ काम करने बहुत अच्छा लगा।