फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2020: इन पांच सितारों के लिए 2020 रहा बेहद खास, इस तरह की बॉलीवुड में शुरुआत

Sat, 05 Dec 2020 07:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जितेंद्र कुमार, शालिनी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2020 अपने अंतिम दौर से गुजर रहा है। यह साल कई मायनों में याद किया जाएगा। हिंदी सिनेमा के लिए 2020 हमेशा से याद किया जाएगा। इस साल भले कई फिल्मों को सिनेमाघर नसीब नहीं हुए हों, लेकिन बॉलीवुड में कई सितारों ने अपने अभिनय की शुरुआत की है। बॉलीवुड के कई सितारे हैं जिन्होंने इस साल अपने करियर की शुरुआत की है। एक नजर उन सितारों पर जिन्होंने इस साल बॉलीवुड में शुरू किया अपना करियर।
विज्ञापन

2 of 6
आलिया फर्नीचरवाला - फोटो : social media
आलिया फर्नीचरवाला
यह बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी है। आलिया फर्नीचरवाला ने इस साल दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म जवानी जानेमन से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। आलिया फर्नीचरवाला की इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। 
विज्ञापन

3 of 6
जितेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जितेंद्र कुमार
यह डिजिटल दुनिया के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। बॉलीवुड में अभिनय करने से पहले जितेंद्र कुमार ने कई वेब शो किए थे। उन्होंने इस साल दिग्गज अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू है। दर्शक ने उनकी इस फिल्म को खूब पसंद किया था।

4 of 6
आदित्य रावल - फोटो : file photo
आदित्य रावल
यह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बेटे हैं। आदित्य रावल ने इस साल अपनी फिल्म बमफाड़ से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की है। उनकी यह फिल्म साल अप्रैल में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
शालिनी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
आकांक्षा रंजन कपूर
यह इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म गिल्टी में नजर आई थीं। आकांक्षा रंजन कपूर की यह डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों मे खूब पसंद किया था। फिल्म गिल्टी में आकांक्षा रंजन कपूर के अलावा मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य भुमिका में थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शालिनी पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शालिनी पांडे
वैसे यह साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं, लेकिन इन्होंने बॉलीवुड में कदम इसी साल रखा है। शालिनी पांडे ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत आदित्य रावल के साथ फिल्म बमफाड़ से थी। दर्शकों ने फिल्म में शालिनी पांडे और आदित्य रावल की जोड़ी को खूब पसंद किया था। 

पढ़ें: नई मुसीबत में फसीं कंगना रणौत, बिहार के सभी जिलों में इस वजह से दर्ज हो रहा है केस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें