फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 10 फिल्में, जिनमें दिग्गजों पर भारी पड़े अक्षय खन्ना, विलेन बनते ही जीता अवार्ड

Fri, 29 Mar 2019 12:24 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 13
akshaye khanna
मशहूर कलाकार विनोद खन्ना का बेटा होने के बावजूद अक्षय खन्ना को फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ी है। इन्होने हिन्दी सिनेमा में अबतक लगभग चालीस फिल्में की हैं। आज इनके जन्मदिन पर, नजर डालते हैं इनके अब तक के 10 सबसे बेस्ट किरदारों पर। 
विज्ञापन

2 of 13
Akshaye Khanna
बॉर्डर (1997)

इस फिल्म से पहले अक्षय खन्ना ने अपने करियर की शुरूआत हिमालय पुत्र से की थी। जो इकलौती फिल्म थी जिसमे अक्षय और उनके पिता विनोद खन्ना एक साथ नज़र आए थे।  देखा जाए तो अक्षय के करियर की को रफ्तार फिल्म बॉर्डर से ही मिली। बैटल ऑफ लोंगेवाला पर आधारित यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म में अक्षय के अलावा सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, पूजा भट्ट, राखी आदी सितारे थे। जेपी दत्ता की इस फिल्म ने लोगों के दिलों देश प्रेम का तार एक बार फिर छेड़ दिया था। 
विज्ञापन

3 of 13
Akshaye Khanna
ताल (1999)

सुभाष घई की इस आखिरी हिट फिल्म ने अक्षय के करियर में कमाल कर दिया। शिकागो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल,  रोजर एबर्ट फिल्म फेस्टिवलऔर भारत के  इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म ने खूब वाहवाही बटोरी। फिल्म का म्यूजिक उन दिनों में छह करोड़ रुपये में बिका था और ये फिल्म के गाने ही थे जिनमें अक्षय ने अपने एक्सप्रेशन्स से लोगों का दिल जीत लिया।

4 of 13
Akshaye Khanna
दिल चाहता है (2001) 

अक्षय खन्ना का करियर हमेशा दो कदम आगे और चार कदम पीछे की रफ्तार से चलता रहा है। अक्षय के करियर का दूसरा बूस्टर मिला फरहान अख्तर की फिल्म दिल चाहता है में। फिल्म तीन दोस्तों की ज़िंदगी में समय के साथ आए बदलाव को दर्शाती है। इस फिल्म ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीचर फिल्म जीता। इसके अलावा अक्षय खन्ना को इस फिल्म में अपने किरदार के लिए फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग रोल और स्टार स्क्रीन स्पेशल जूरी अवॉर्ड मिला। 
विज्ञापन

5 of 13
humraaz
हमराज़ (2002)

अक्षय कुमार के करियर के टॉप थ्री किरदारों में शामिल फिल्म हमराज में अक्षय खन्ना ने पहली बार विलने का किरदार निभाया। अपने समय की हिट निर्देशक जोड़ी अब्बास मुस्तन की इस फिल्म में अक्षय के साथ बॉबी देओल और अमिषा पटेल थे। हॉलीवुड फिल्म ए परफेक्ट मर्डर पर बनी इस फिल्म के लिए अक्षय को आइफा का बेस्ट विलेन अवार्ड भी मिला।
विज्ञापन

6 of 13
akshaye khanna
दीवानगी (2002)

अनीस बज़मी की इस साइकोलोजिकल थ्रिलर फिल्म में अक्षय के साथ अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर भी अहम भूमिकाओं में थे। यह फिल्म 1996 में आई हॉलीवुड की फिल्म प्राइमल फीयर पर निर्धारित थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठीक बिज़नेस किया और वहीं अक्षय खन्ना को बेहतरीन अदाकारी के लिए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड का नोमिनेशन भी मिला। 
विज्ञापन

7 of 13
akshaye khanna
एलओसी कारगिल 2002

जे पी दत्ता की इस एक और फिल्म ने अक्षय के करियर की अच्छी फिल्मों में एक और नाम जोड़ दिया। बॉर्डर की तरह यह फिल्म भी भारत और पाकिस्तान की कारगिल में हुई लड़ाई पर आधारित थी। फिल्म में अक्षय के साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, करण नाथ, नागार्जुन, सैफ अली खान रानी मुखर्जी, करीना कपूर, ईशा देओल, रवीना टंडन, प्रीति झंगियानी, महिमा चौधरी और महिमा चौधरी भी थे।

8 of 13
akshaye khanna
हंगामा (2003) 

प्रियदर्शन की ये फिल्म चार्ल्स डिकेन्स के प्ले द स्ट्रेन्ज जेंटलमैन पर आधारित थी। फिल्म में अक्षय के साथ आफताब शिवदसानी, परेश रावल और रिमी सेन थे। यह फिल्म एक फुल ऑन कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा बिज़नेस किया था। अक्षय के करियर को भी इस फिल्म से काफी सहारा मिला।

9 of 13
akshaye khanna
गांधी माइ फादर (2007) 

अक्षय खन्ना की अदाकारी इस फिल्म में अपने चरम पर दिखी। यह फिल्म महात्मा गांधी और उनके बेटे हरिलाल गांधी के रिश्ते के बीच के आई परेशानियों को दर्शाती है। अनिल कपूर  के प्रोडक्शन हाउस में बनी ये फिल्म हरिलाल की लिखी गई जीवनी पर आधारित थी। अक्षय ने इस फिल्म के लिए ऑस्ट्रेलियन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट परफॉर्मेंस का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। 

10 of 13
akshaye khanna
रेस (2008)

अब्बास मुस्तन द्वारा निर्मित यह पिल्म 2008 में रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म काफी हद तक 1998 में आई अमरीकी फिल्म गुडबाय लवर पर आधारित थी। अक्षय के अलावा इस फिल्म में सैफ अली खान, अनिल कपूर, समीरा रेड्डी, कटरीना कैफ और बिपाशा बसु थीं। यह फिल्म रेस सीरीज़ की पहली कड़ी थी। यह उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं। इस फिल्म के लिए अक्षय ने आइफा फॉर बेस्ट विलेन और स्टार स्क्रीन अवॉर्ड भी फॉर बेस्ट विलेन अपने नाम किया।

11 of 13
race
आक्रोश (2010)

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई तो नहीं की थी लेकिन इस फिल्म में अक्षय और अजय देवगन की जोड़ी सराहनीय थी। फिल्म की कहानी एक छोटे शहर के गुंडों व वहां के दरोगा जिसका किरदार परेश रावल निभा रहे हैं, और दो सीबीआई ऑफिसर्स के बीच की लड़ाई की कहानी है। जिसमें आखिर में दोनों मिलकर वहां के लोगों को इनसाफ दिला देते हैं। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। 

12 of 13
Akshaye Khanna
मॉम (2017) 

इस फिल्म में एक बार फिरसे अक्षय खन्ना ने सीबीआई आफिसर का किरदार निभाया। फिल्म की कहानी एक रेप सर्वाइवर और उसकी माँ के बीच की कहानी को दर्शाती है। कि किस तरह उसने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले लोगों का खात्मा किया। फिल्म में अक्षय और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी सपोर्टिंग रोल्स में थे, वहीं माँ का किरदार मशहूर अभीनेत्री श्रीदेवी ने निभाया।
विज्ञापन

13 of 13
ittefaq
इत्तेफाक (2017) 

1969 में आई यश चोपड़ा की फिल्म इत्तेफाक की इस रीमेक में अक्षय खन्ना ने एक पुलिसवाले का किरदार निभाया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक बिज़नेस किया।अक्षय को ज़ी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग रोल का नॉमिनेशन भी इस किरदार के लिए मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें