फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस ज्वॉइन करने और अक्षय खन्ना के जन्मदिन सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Thu, 28 Mar 2019 06:50 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shatrughan Sinha
कांग्रेस में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा
भाजपा के बागी नेता और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल होंगे। काफी दिन पहले ही उनका कांग्रेस में शामिल होना तय हो गया था, लेकिन आज इसपर मुहर भी लग गई। सोमवार को बिहार कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने पटना में पत्रकारों से बाचतीत में साफ कर दिया था कि इसी हफ्ते सिन्हा कांग्रेस में शामिल होंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
Akshaye Khanna
अक्षय खन्ना का जन्मदिन
अभिनेता अक्षय खन्ना आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। उनका जन्म 1975 को मुंबई में हुआ था। वह 70 के दशक के सुपरहिट अभिनेता रहे विनोद खन्ना के बेटे हैं। अक्षय के एक भाई राहुल खन्ना और दो बहनें साक्षी और श्रद्धा खन्ना हैं। राहुल कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अक्षय ने फिल्म हिमालय पुत्र (1997) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अक्षय आज भी अविवाहित हैं, लेकिन एक समय में उनके तीन अफेयर चर्चा में रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
फैंस से घिरे सलमान
सलमान खान की पॉपुलैरिटी दुनिया भर में है। वह जहां भी जाते हैं फैंस उनसे मिलने को बेताब रहते हैं। उनके फैंस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कभी-कभी तो फैंस की भीड़ के चलते उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सलमान इन दिनों दुबई में है। हाल ही में सलमान जब एयरपोर्ट पर उतरे तो उन्हें फैंस ने घेर लिया। मुश्किल इतनी हुई कि उनके बॉडीगार्ड शेरा को आगे आकर उन्हें सुरक्षित पहुंचाना पड़ा।

4 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : social media
जावेद अख्तर का जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर विवाद कम नहीं हो रहा है। हर दिन इस फिल्म को लेकर कोई नया बवाल सामने आ जाता है। बीते दिनों शबाना आजमी ने ट्वीट कर कहा था कि इस फिल्म के संगीत के लिए जावेद अख्तर का नाम जानबूझकर दिया गया, ताकि जनता को गुमराह किया जा सके। अब इस पूरे मामले पर जावेद अख्तर ने कहा है फिल्म के निर्माता की मंशा ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kamaal R Khan, Giriraj Singh - फोटो : social media
गिरिराज सिंह पर केआरके की चुटकी
लोकसभा चुनाव 2019 की तारिखों का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ मैदान में उतर गई हैं। इन दिनों हर पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर माथापच्ची हो रही है। मनमानी जगह से टिकट न मिलने से कुछ नेताओं के बागी तेवर भी सामने आ रहे हैं। भाजपा के बेगूसराय से उम्मीदवार गिरिराज सिंह भी इसी बात को लेकर नाराज दिखे। इस मामले पर खिंचाई करते हुए पहले कमाल खान ने ट्वीट किया और बाद में उसे डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें