बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फिल्म 'फाइटर' में पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। 'पठान' की सक्सेस के बाद लोगों अब सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म से काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस देख ऑडियंस की आंखे फटी की फटी रह गई थी। अब सिद्धार्थ आनंद ऋतिक रोशन स्टारर ‘फाइटर’ लेकर आ रहे हैं। इसी को लेकर बॉलीवुड के एक एक्टर ने खुलासा किया है कि पठान से ज्यादा फाइटर में एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे।