फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: 2.0 के लिए हीरोइन से भी ज्यादा मेकअप करते थे अक्षय कुमार, उतारने में लगते थे डेढ़ घंटे

Sun, 04 Nov 2018 02:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
2.0 - फोटो : twitter
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है । दर्शकों के बीच लंबे समय से इस फिल्म की चर्चा थी । ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है । फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के रोल में होंगे । वहीं रजनीकांत रोबोट बनकर दर्शकों को हैरान करेंगे ।
विज्ञापन

2 of 6
2.0 - फोटो : instagram
इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च बेहद खास रहा । जिसे चेन्नई में रिलीज किया गया था । अक्षय कुमार ने यहां फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताया । वहीं रजनीकांत ने भी उनकी बहुत तारीफ की । अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा '' फिल्म में मैंने किरदार के लिए जितना मेकअप किया, उतना अपनी अब तक की जिंदगी में कभी नहीं किया था ।'
विज्ञापन

3 of 6
2.0
'यह एक बहुत चुनौतीपूर्ण भूमिका थी । इसके लिए लगभग 4 घंटे का मेकअप करने की जरूरत थी और दूसरा डेढ़ घंटा इसे छुड़ाने में लगता था । इस इवेंट के दौरान अक्षय ने अपनी स्पीच को तमिल से शुरू किया । अक्षय ने बताया कि वो दो घंटे से तमिल बोलने की तैयारी कर रहे थे ।

4 of 6
2.0
इस फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन, सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं । फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है । डायरेक्टर शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 600 करोड़ की लागत से बनाया गया है ।
विज्ञापन

5 of 6
2.0
इस मौके पर शंकर ने कहा, 'दर्शक रजनीकांत को वैज्ञानिक वसीगरन, रोबोट चिट्टी और चिट्टी के '2.0' संस्करण में देखेंगे।  अंत में चिट्टी का एक विशालकाय रूप भी देखने को मिलेगा। फिल्म में एक और रूप भी है लेकिन हम इसे अभी छिपाकर रखेंगे।' फिल्म में रजनीकांत ने 12 किलो का रोबोटिक सूट पहना है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2.0 - फोटो : twitter
इस बारे में शंकर ने कहा, 'जब हम सब फिल्म का अंतिम दृश्य शूट करने के लिए दिल्ली में एक स्टेडियम में थे तब रजनी सर बीमार पड़ गए। इस सीन की शूटिंग 40 दिन बताई जा रही थी । खराब सेहत के बावजूद रजनी सर ने शूट आगे बढ़ाने के लिए जोर दिया। हमने बहुत गर्मी में शूटिंग की। रजनी सर को 12 किलोग्राम का रोबोटिक सूट पहनना होता था। ये हमारे लिए काफी शॉकिंग था ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें