फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विंकल के ट्वीट पर भी पीएम मोदी रखते हैं नजर, अक्षय से बोले- 'उनका सारा गुस्सा मुझ पर निकलता है'

Wed, 24 Apr 2019 10:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar, pm modi - फोटो : social media
चुनाव प्रचार से वक्त निकालकर पीएम मोदी ने अक्षय कुमार के साथ गैर राजनीतिक इंटरव्यू किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अक्षय कुमार की पत्नी और राइटर ट्विंकल खन्ना का भी जिक्र किया। जिसे सुनकर अक्षय कुमार भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar, pm modi - फोटो : social media
अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से पूछा कि 'क्या आप फेसबुक, ट्विटर वगैरह देखते हैं?' इस सवाल पर पीएम कहते हैं कि 'मैं हर रोज सोशल मीडिया देखता हूं। इससे मुझे बाहर की बहुत जानकारियां मिलती हैं। मैं आपका और ट्विंकल खन्ना का भी ट्विंटर हैंडल देेखता हूं। कभी-कभी मुझे लगता है कि ट्विंकल खन्ना मेरे ऊपर जो गुस्सा निकालती हैं उससे आपकी पारिवारिक जिंदगी में खुशहाली रहती होगी। ट्विंकल खन्ना अपना सारा गुस्सा मेरे ऊपर ही निकालती हैं। इस तरह मैं आपकी जिंदगी में बड़ा काम आया हूं।'


 
विज्ञापन

3 of 5
PM Narendra Modi with Akshay Kumar - फोटो : twitter@bjp4india
मोदी आगे कहते हैं कि 'ट्विंकल जी को पता नहीं होगा कि उनके नाना चीनू भाई से बहुत साल पहले मिला था। एक बार गुजरात में बहुत बड़ा अकाल पड़ा था। उस वक्त हम सामाजिक कार्य करते थे। हम लोगों को बटर मिल्क बांटने का काम करते थे। एक मिठाई के बिजनेसमैन को हमारे पास लाया गया था जिसके बाद हमने छाछ केंद्र शुरू किया। हर गरीब व्यक्ति को हम छाछ बांटते थे। वहां ट्विंकल खन्ना के नाना चीनू भाई आए थे। उस वक्त मैंने उनसे मुलाकात की थी।'

4 of 5
अक्षय कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ
इस दौरान अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को सोशल मीडिया पर कई मीम्स दिखाएं। पीएम मोदी ने कहा कि 'सोशल मीडिया का ये सबसे बड़ा फायदा है कि आम लोगों की क्रिएटिवटी का पता चलता है। पहले ऐसा नहीं होता था और एक खास वर्ग का कब्जा रहता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Narendra Modi Akshay Kumar - फोटो : ANI
अक्षय कुमार कहते हैं कि 'जब ये इंटरव्यू प्रसारित होगा तब भी हमारे ऊपर खूब मीम्स बनेंगे। आप तो इन सबके आदी होंगे लेकिन मेरे लिए ये पहली बार है।' जिस पर पीएम मोदी कहते हैं कि 'जो हंसी मजाक वाले मीम्स होते हैं वो तो अच्छे लगते हैं लेकिन जो जानबूझकर चुभने वाली बातें होती हैं उन पर मैं ध्यान नहीं देता।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें