सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान को उनके ही खेल के तरीके अपनाकर पछाड़ने की कोशिशें करते रहे अभिनेता अक्षय कुमार की अगली फिल्म यशराज फिल्म्स से टक्कर लेने जा रही है। जब से खबर आई है कि शाहरुख खान वाईआरएफ की अगली फिल्म ‘पठान’ में डबल रोल करने वाले हैं, अक्षय कुमार ने भी ऐसी ही एक फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। ये एक साइंस फिक्शन फिल्म होगी। यही एक ऐसी फिल्म कैटेगरी रही है, जिसमें अक्षय कुमार की कोई फिल्म हिट नहीं हो पाई।