अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राम सेतु’ का मुहूर्त गुरुवार को अयोध्या में होने जा रहा है। इसी के साथ ही ये भी स्पष्ट हो गया है कि फिल्म की 80 फीसदी शूटिंग मुंबई में ही होगी। अक्षय कुमार ने इस मौके पर कहा कि ये फिल्म ‘राम सेतु’ कल, आज और कल की पीढ़ियों के बीच भी एक सेतु का काम करेगी। फिल्म की कहानी के बारे में पहली बार ये खुलासा हुआ है कि ये तथ्य, विज्ञान और ऐतिहासिक विरासत के साथ साथ भारतीयों के विश्वास की भी कहानी होगी।