फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.0 के बाद 4 हीरोइनों के साथ 'मंगल मिशन' पर जाएंगे अक्षय कुमार, तस्वीर पोस्ट कर किया खुलासा

Tue, 06 Nov 2018 01:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Akshay Kumar - फोटो : twitter
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों सामाजिक और देशभक्ति से प्रेरित फिल्मों में नजर आने लगे हैं। हॉलीडे, एयरलिफ्ट, पैडमैन और टॉयलेट जैसी एक के एक वह इस तरह की फिल्में बना रहे हैं। एक बार फिर से अक्षय कुमार सामाजिक और देशभक्ति से जुड़ी फिल्म में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि इस बार अक्षय कुमार की फिल्म में हीरोइनें ज्यादा दिखाई देने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Akshay Kumar - फोटो : file photo
अक्षय कुमार की इस फिल्म का नाम 'मिशन मंगल' है। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन,तापसी पन्नू,सोनाक्षी सिन्हा और निथिया मेनन जैसी हीरोइनें मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में एक्टर श्ररमन जोशी की नजर आने वाले हैं। सोमवार को अक्षय कुमार ने 'मंगल मिशन' की स्टार कास्ट का आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा कर दिया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मंगल मिशन' की स्टार कास्ट के साथ अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Akshay Kumar Promotes Film - फोटो : file photo
फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है लेकिन इसकी कहानी रचने की प्रेरणा 2016 की हॉलीवुड फिल्म हिडन फिगर्स से ली गई है। वह फिल्म ऑस्कर में नामांकित हुई थी। हिडन फिगर्स अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की उन अश्वेत महिला गणितज्ञ-वैज्ञानिकों की सच्ची कहानी थीए जिनके ज्ञान की बदौलत अमेरिका ने अंतरिक्ष की रेस में तत्कालीन सोवितय संघ को पीछे छोड़ा था। इसी तरह इसरो द्वारा संचालित भारत के मंगल अभियान में भी महिला अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की बड़ी भूमिका थी।

4 of 5
विद्या बालन - फोटो : file photo
फिल्म का आधार इन महिलाओं की प्रेरक भूमिका ही है। उल्लेखनीय है कि भारत दुनिया का चौथा देश है जो मंगल तक पहुंचने में कामयाब रहा परंतु उसकी सबसे बड़ी सफलता यह रही कि पहले ही प्रयास में उसने यह सफलता हासिल की। मंगल तक पहुंचने वाला भारत पहला एशियाई देश है। विद्या इस फिल्म में महिला वैज्ञानिकों की टीम का नेतृत्व करती नजर आएंगी और अक्षय कुमार इस टीम की मदद करने वाले व्यक्ति के रूप में एक अहम भूमिका में रहेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैडमैन फिल्म का पोस् - फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि फिल्म को भव्य ढंग से बनाया जाएगा और इसमें इसरो की भी मदद ली जाएगी। खबरों की मानें तो अक्षय और बाल्कि ने इस साल मिलकर पैडमैन बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। बाल्कि ने मंगल मिशन पर फिल्म का आइडिया अक्षय को सुनाया था। जगन शक्ति ने करीब एक साल के रिसर्च के बाद फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है। अक्षय को यह पसंद आई और वह बाल्कि के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें