फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन मंगल में अक्षय का रोल है केवल इतने मिनट, फिल्म को रिलीज के लिए भी नहीं मिल रहे थिएटर

Sun, 02 Jun 2019 07:05 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mission mangal - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर मचे घमासान का अगला निशाना अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल बनी है। मिशन मंगल की रिलीज डेट एक हफ्ते पहले करने की चर्चाएं फिल्म इंडस्ट्री में चल रही हैं। लेकिन, इससे जिस बड़ी खबर ने फिल्म प्रदर्शकों को हिला दिया है, वह ये है कि फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में न होकर स्पेशल अपीयरेंस में दिखेंगे और पूरी फिल्म में उनका रोल कुल मिलाकर करीब 25 मिनट ही है। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक प्रवक्ता ने इन चर्चाओं को सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार ने पिछले साल 5 अक्टूबर को इस फिल्म का शानदार तरीके से ऐलान किया था। इस फिल्म को मिलाकर अक्षय की कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स ने फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ तीन फिल्मों का करार किया है। मिशन मंगल का ऐलान करते हुए अक्षय कुमार ने फिल्म के कलाकारों की एक फोटो भी जारी की जिसमें उनके अलावा विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, शरमन जोशी, नित्या मेनन आदि दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
साहो - फोटो : SELF
निर्देशक जगन शक्ति ने फिल्म की शूटिंग पिछले साल नवंबर में शुरू की और अब इसका पोस्ट प्रोडक्शन भी करीब करीब पूरा होने को है। फिल्म की ओरिजनल रिलीज डेट 15 अगस्त 2019 घोषित की गई थी, आमतौर पर ये डेट अक्षय कुमार की फिल्मों के लिए ही रिजर्व रहती है। लेकिन, अक्षय की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर गड़बड़ाए गणित ने अब उनकी ये पोजीशन भी डिगा दी है। सूत्र बताते हैं कि 15 अगस्त को इस बार प्रभास की फिल्म साहो और जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस का रिलीज होना तय है। दोनों फिल्मों के प्रोड्यूसर्स ने इसके लिए थिएटर्स की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

4 of 5
batla house - फोटो : twitter
साहो और बाटला हाउस के बीच में मिशन मंगल कहीं पिस न जाए, इसे देखते हुए फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने अक्षय की इस फिल्म को 15 अगस्त की बजाय अब 9 अगस्त को रिलीज करने पर विचार विमर्श करना शुरू कर दिया है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज को हाल के दिनों में अपनी क्रिएटिव और मार्केटिंग टीम के गलत फैसलों से तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। करण जौहर की दोनों फिल्मों कलंक और स्टूडेंट ऑफ द ईय़र 2 को फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने ही रिलीज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्मों की हैट्रिक इंडियाज मोस्ट वांटेड से बनाई है। अब मिशन मंगल के लिए फॉक्स स्टार के अधिकारी फूंक फूंक कर कदम रखना चाह रहे हैं। इस खबर के लीक हो जाने के बाद फॉक्स स्टार में और अफरातफरी है कि फिल्म मिशन मंगल में अक्षय कुमार लीड हीरो हैं ही नहीं। उनका रोल पूरी फिल्म में सिर्फ 20 से 25 मिनट का ही है। इस बारे में फॉक्स स्टार स्टूडियोज के अधिकारी फिलहाल कुछ भी आधिकारिक रूप से कहने से बच रहे हैं, वहीं फिल्म की आधिकारिक प्रवक्ता का कहना है कि इन चर्चाओं में कोई दम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें