मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में शादी की रिसेप्शन के बाद 27 दिसंबर को साउथ अफ्रीका रवाना होंगे। यहां टीम इंडिया और मेजबान देश के बीच क्रिकेट सीरीज होने वाली है जिसमें भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली करेंगे। इसी दौरान वह अनुष्का के साथ नए साल और नई जिंदगी का जश्न भी मनाएंगे।
खास बात ये है कि इस सेलिब्रिटी कपल के अलावा बॉलीवुड की एक स्टार जोड़ी भी अपने परिवार के साथ साउथ अफ्रीका में ही नए साल का जश्न मनाने पहुंचेगी।
विज्ञापन
2 of 4
क्रिसमस और न्यू ईयर आते-आते बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार कहीं न कहीं सेलिब्रेशन करते नजर आते हैं। इस बार खिलाड़ी अक्षय कुमार ने प्लान किया है कि वह नए साल का जश्न परिवार के साथ साउथ अफ्रीका की राजधानी केप टाउन में ही मनाएंगे। अक्षय ने अपने सभी प्रोजेक्ट का आने वाले कुछ दिनों के लिए काम रोक दिया है। वह क्रिसमस, न्यू ईयर के साथ अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना की बर्थ डे पार्टी की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
3 of 4
बताया जा रहा है कि अक्षय 22 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी 2018 तक केप टाउन में बिताने वाले हैं। वहीं, ट्विंकल खन्ना का जन्मदिन 29 दिसंबर को है। अक्षय के प्लान को देखकर लगता है कि इस बार का न्यू ईयर उनका काफी अच्छा बीतने वाला है। आपको बता दें कि अक्षय जल्द ही अपनी फिल्म 'पैडमैन' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी ट्विंकल खन्ना की लिखी किताब पर आधारित है। ट्विंकल इस फिल्म को प्रोड्यूज भी कर रही हैं।
फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार लक्ष्मीकांत चौहान नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो कोयंबटूर के रहने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम से प्रेरित है। मुरुगनाथम ने पहली बार देश में महिलाओं के लिए कम कीमत वाले सैनिटरी पैड बनाए। ट्विंकल ने अपनी किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' में अरुणाचलम मुरुगनाथम का जिक्र किया है। फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार और सोनम कपूर के अलावा राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। आर बाल्की निर्देशित यह फिल्म 26 जनवरी 2018 को रिलीज होगी।