फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में अजय देवगन की एंट्री से खुश नहीं थे अक्षय कुमार, रातों-रात फिल्म से निकाले गए थे

Wed, 14 Mar 2018 01:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन
अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेड' को लेकर चर्चा में हैं। अजय इस फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं।  पिछले 27 साल में अजय ने कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी पहली फिल्म 'फूल और कांटे' थी। इस फिल्म में पहले अक्षय कुमार को साइन किया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन
बाद में अक्षय को हटाकर अजय देवगन को ले लिया गया।  इस बारे में अक्षय ने कहा था, 'आज रात तक मैं फिल्म में पक्का था और फिर अगले दिन अजय देवगन शूटिंग करने लगे। मुझे बिना बताए निकाल दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन
अब अजय ने अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर बात की। अजय ने कहा, 'मुझे नहीं पता क्या सच है। मुझे बताया गया कि अक्षय नाम का कोई लड़का फिल्म कर रहा था जिसने बड़ी फिल्म के चक्कर में फूल और कांटे छोड़ दी है। मेरे पापा ने कहा कि तुम्हें फिल्म करनी है।'

4 of 5
अजय देवगन
वो आगे कहते हैं, 'मैं 18 साल का था मुझे तो फिल्म करनी भी नहीं थी। तब मैं अक्षय को नहीं जानता था। उसने नहीं की तो मैंने कर ली।' अजय ने इस फिल्म में एक्शन और रोमांस के साथ डेब्यू किया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन
अजय की पहली ही फिल्म सुपरहिट रही थी। बॉलीवुड में अजय देवगन की एंट्री से जैकी श्रॉफ, सनी देओल और सुनील शेट्टी तीनों के करियर पर काफी असर पड़ा था। वहीं अक्षय इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें