फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता विवाद के बीच सामने आया अक्षय कुमार का पुराना वीडियो, कहा था- 'बस जाऊंगा कनाडा'

Sat, 04 May 2019 11:50 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार ने बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नॉन पॉलिटिकल इंटरव्यू किया था। जिसके बाद मुंबई में जब वोटिंग हुई तो अक्षय कहीं दिखे नहीं। सोशल मीडिया पर उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठने लगे कि आखिर उन्होंने वोट क्यों नहीं दिया। मामला बढ़ता देख अक्षय कुमार को सफाई देनी पड़ी। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
वीडियो में अक्षय बोलते दिख रहे हैं कि वो कनाडा में सेटल हो जाएंगे। कनाडा के टोरंटो में अक्षय कुमार माइक लेकर फैंस को संबोधित कर रहे हैं। वो कहते हैं कि 'आपसे एक बात मैं जरूर कहना चाहूंगा कि यह मेरा घर है। टोरंटो मेरा घर है। जब मैं इंडस्ट्री से रिटायर हो जाऊंगा तो यहां सेटल हो जाऊंगा।'
विज्ञापन

3 of 5
Akshay Kumar - फोटो : amar ujala
इससे पहले अक्षय कुमार ने नागरिकता को लेकर सवाल उठने पर दुख जाहिर किया और सफाई दी है। अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट के जरिए उन्होंने उन लोगों की बात का जवाब दिया है जो हर बार उनकी नागरिकता को लेकर सवाल करते हैं। अक्षय कुमार ने नोट में लिखा, 'मुझे समझ नहीं आता कि मेरी नागरिकता को लेकर इतना नकारात्मक माहौल क्यों बनाया जाता है? मैंने इस बात को कभी नहीं छिपाया और ना ही मना किया है कि मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट है। ये भी सच है कि मैं पिछले 7 सालों से कनाडा नहीं गया हूं।'
 

4 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने भारत के प्रति अपने प्रेम को जाहिर करते हुए नोट में आगे लिखा, 'मैं भारत में ही काम करता हूं और यहीं का करदाता भी हूं। जहां इन सालों में मुझे भारत को लेकर अपना प्यार साबित करने की कोई जरूरत नहीं पड़ी, वहीं मैं इस बात से भी काफी निराश हूं कि मेरी नागरिकता वाले मुद्दे को बेवजह का विवाद बनाने की कोशिश की जाती रही है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय ने आगे कहा कि, 'मेरी नागरिकता पर सवाल करना पूरी तरह से एक पर्सनल, लीगल, नॉन पॉलिटिकल मुद्दा है जो किसी के लिए भी मायने नहीं रखना चाहिए। आखिर में मैं बस यही कहना चाहता हूं कि मैं उन सभी मुद्दों पर अपनी तरफ से काम करता रहूंगा जो भारत को बेहतर और ताकतवर बनाने के लिए काफी हो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें