फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैडमैन का पहला गाना रिलीज, एक्ट्रेस संग फेरे लेते अक्षय सुनाते हैं..'आज से तेरी...'

Wed, 20 Dec 2017 01:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
padman
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘पैडमैन’ का पहला गाना रिलीज हो गया है। गाने के बोल हैं 'आज से तेरी'। गाने में अक्षय, राधिका आप्टे के साथ शादी के फेरे लेते हुए दिख रहे हैं। इसमें अक्षय और राधिका की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
padman
अक्षय सफेद कुरते में देहाती लुक दे रहे हैं तो वहीं राधिका भी लाल जोड़े में काफी खूबसूरत लग रही हैं। गाने को आवाज दी है अरिजीत सिंह ने तो वहीं म्यूजिक दिया है अमित त्रिवेदी ने। गाने के बोल लिखे हैं कौसर मुनीर ने। 
विज्ञापन

3 of 5
PadMan
इस फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म के साथ अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं। 

पढ़ें- विराट, अनुष्का की शादी पर पहली बार बोलीं कटरीना-मुझे पहले जानकारी नहीं थी

4 of 5
PadMan
फिल्म को लेकर अक्षय के फैन्‍स काफी उत्‍साह‍ित हैं। अब तक फ‍िल्‍म के कई पोस्‍टर और ट्रेलर जारी क‍िए जा चुके हैं। ट्रेलर में दर्शकों को अक्षय का वही पुराना अंदाज देखने को मिला। ट्रेलर में अक्षय हंसते-हंसाते काम की बात कह रहे हैं, और सटीक निशाना लगा रहे हैं।

यहां देखें गाना

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PadMan
फिल्म 26 जनवरी, 2018 को रिलीज होगी। 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनंथम नाम के शख्स के जीवन पर आधारित फिल्म है, अरुणाचलम ने महिलाओं के लिए सस्ते दाम पर सैनिटरी नैपकिन बनाए थे और इस तरह एक क्रांतिकारी कदम को अंजाम दिया था।

पढ़ें- एक्ट्रेस WIFE से एक करोड़ का बर्थडे गिफ्ट मिलने पर बोले रितेश-20 जैसा फील हुआ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें