फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC पर ट्वीट कर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, यूजर्स बोले- 'मुंबई नहीं कनाडा जाकर लोगों को सलाह दो'

Sun, 07 Jul 2019 12:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
फिल्मों से वक्त निकालकर अक्षय कुमार इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो एक्टिव हैं और अपने फैंस के लिए ट्वीट करना नहीं भूल रहे। दरअसल बीते रोज ही BMC (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) ट्विटर पर शामिल हुई है। इसके बाद अक्षय कुमार ने ट्वीट कर फैंस को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने लिखा- BMC अब @mybmc के रूप में ट्विटर पर है। अब आप सीधे अपने सुझाव / शिकायतें BMC को ट्वीट कर सकते हैं और उन्हें संबोधित कर सकते हैं। अपनी आवाज को सीधे पहुंचाने के लिए इसे अभी आजमाएं। हालांकि अपने इस ट्वीट के बाद अक्षय को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ा। यूजर्स ने एक बार फिर उनकी कनाडियन नागरिकता का राग अलापना शुरू कर दिया।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media

एक यूजर ने लिखा- कनाडा का होकर मुंबई के लोगों को ज्ञान दे रहे हो। भागो यहां से। दरअसल अक्षय ने लोगों से BMC को सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत व सुझाव देने की अपील की थी और यूजर्स ने उन्हें इसी के लिए ट्रोल कर दिया। यूजर्स का कहना है कि वो कनाडा के हैं इस लिहाज से उन्हें सुझाव नहीं दे सकते। 






 

4 of 5
PM Narendra Modi with Akshay Kumar - फोटो : twitter@bjp4india

एक यूजर ने उनसे पूछा- तुम कनाडा कब जा रहे हो। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी नागरिकता को लेकर जमकर लताड़ा। बता दें इससे जब अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का इंटरव्यू किया और इसे गैर-राजनीतिक इंटरव्यू कहा तो अक्षय कुमार की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई। लोगों ने कहा अक्षय कुमार का इंटरव्यू पीएम मोदी के लिए पीआर प्रैक्टिस थी। मुंबई में 29 अप्रैल को मतदान था और उस दिन बॉलीवुड के सारे सितारे वोट करने निकले लेकिन अक्षय कुमार नहीं दिखे। अक्षय पर सवाल उठने लगे कि वो पीएम मोदी की तारीफ करते हैं लेकिन वोट देने नहीं निकले। इसके बाद यह तथ्य सामने आया कि अक्षय कुमार भारत के नागरिक हैं ही नहीं। 

 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान-रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार अक्षय कुमार 2018 में सबसे ज़्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं की सूची में सातवें नंबर पर थे। अक्षय कुमार हर साल करोड़ों रुपए टैक्स भी देते हैं। फिल्मों की बात करें तो  अक्षय कुमार के पास 'सूर्यवंशी' है। जिसमें वो कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय फिल्म गुड न्यूज में करीना कपूर के साथ दिखेंगे। साथ ही अक्षय फिल्म लक्ष्मी बम और हाउसफुल-4 में भी काम करते नजर आएंगे। हाल ही में सूर्यवंशी के लिए अक्षय और कटरीना ने 'टिप टिप बरसा पानी' गाने की शूटिंग पूरी की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें