फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर शेयर होते ही फिर से ट्रोल हुए अक्षय कुमार, यूजर ने कहा- 'ये कैसे देशभक्त हैं?'

Wed, 25 Sep 2019 10:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Akshay Kumar, Nupur Sanon - फोटो : amar ujala
साल में 4-5 फिल्में करने वाले अक्षय कुमार जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। पिछले दिनों इस म्यूजिक वीडियो की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें अक्षय के अपोजिट अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन हैं। तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
दरअसल, तस्वीरों में अक्षय कुमार नुपूर सेनन के साथ बैठे हुए हैं। इस मौके पर जहां अक्षय पैंट और शर्ट पहने दिखाई दिए तो वहीं नुपूर नीले रंग के सलवार कमीज में नजर आईं। अक्षय यहां नुपूर के दुपट्टे पर बैठे हैं जिससे उनके कपड़े गंदे ना हो। उनका इस तरह बैठना कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
Akshay Kumar, Nupur Sanon - फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा- 'पैंट गंदा ना हो इसलिए दूसरे के कपड़े गंदे करो।'

4 of 5
Akshay Kumar, - फोटो : social media
एक अन्य ने लिखा- 'केवल अक्षय कुमार नुपूर सेनन के दुपट्टे पर बैठे हैं दूसरे लोग जमीन पर बैठे हुए हैं। ये कैसे देशभक्त हैं जो देश की मिट्टी पर नहीं बैठ सकते हैं। सब पैसे का खेल है लोगों को मूर्ख बनाओ और पैसे कमाओ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
गौरतबल है कि अक्षय कुमार और नुपूर के इस वीडियो का नाम 'फिलहाल' है। नुपूर जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। वहीं अक्षय कुमार की बात करें तो वह 'हाउसफुल 4' 'गुड न्यूज' और 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें