सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष कपूर 'जॉली एलएलबी 3' का निर्देशन करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, "सुभाष कपूर, अक्षय कुमार और अरशद वारसी काफी समय से 'जॉली एलएलबी 3' पर काम कर रहे हैं। मेकर्स द्वारा जॉली एलएलबी 3 के लिए ऐसा प्लॉट तैयार किया गया है, जिसके लिए दोनों जॉली को साथ आना होगा। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि जॉली एलएलबी 1 और जॉली एलएलबी 2 में जज की भूमिका निभाने वाले सौरभ शुक्ला तीसरे भाग में भी वापसी करेंगे।
मेकर्स इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर कोर्ट रूम ड्रामा का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म में ड्रामा, थ्रिल से लेकर कॉमेडी तक विभिन्न प्रकार के जॉनर होंगे। फिलहाल स्क्रिप्ट को फिनिशिंग टच दिया जा रहा है और इसके बाद टीम प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर जाएगी। 2023 की पहली छमाही में फिल्म को फ्लोर पर ले जाने का विचार किया जा रहा है।
'जॉली एलएलबी 3' के अलावा, अक्षय कुमार 'कैप्सूल गिल',' बड़े मियां छोटे मियां', मुदस्सर अजीज की आगामी कॉमेडी और धर्मा प्रोडक्शंस के साथ कुछ फिल्मों की शूटिंग करेंगे। रिलीज के लिए तैयार उनकी फिल्मों में 'राम सेतु', 'ओह माई गॉड 2' और 'सेल्फी' शामिल हैं।