फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक, बॉलीवुड सितारों में ये हैं छिपे हुनर

Tue, 20 Oct 2020 12:08 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार, सलमान खान - फोटो : instagram/akshaykumar, beingsalmankhan
बॉलीवुड सितारे पर्दे पर अभिनय से तो सभी का दिल जीतते ही हैं, साथ ही उनकी जिंदगी का एक पहलू वो भी होता है जिसके बारे में आम लोगों को नहीं पता होता। बॉलीवुड के ऐसे कई कलाकार हैं जिनमें अभिनय कला के अलावा कुछ छिपे हुए हुनर हैं। इसी कड़ी में ऐसे अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिनके अन्य गुणों के बारे में कम ही लोगों को पता है।
विज्ञापन

2 of 6
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान का अभिनय तो है ही लाजवाब, साथ ही वो एक बहुत अच्छे शतरंज के खिलाड़ी हैं। आमिर कई बार सेट पर ही शतरंज खेलने लग जाते हैं। यही नहीं उन्होंने तो शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के साथ भी मुकाबला किया है।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : instagram/colorstv
दमदार एक्टर होने के साथ ही सलमान खान एक अच्छे पेंटर भी हैं, ये बात सलमान खान के फैंस बखूबी जानते हैं। सलमान कई बार अपनी पेटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर डालते रहते हैं। जब भी उन्हें फिल्मों से वक्त मिलता है वो पेंटिंग में जुट जाते हैं।

4 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar
खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार तो हुनर का भंडार हैं। अक्षय एक बेहतरीन अभिनेता तो हैं हीं साथ ही वो बहुत अच्छी कुकिंग कर लेते हैं। दरअसल फिल्मों में आने से पहले अक्षय थाईलैंड में एक होटल में काम करते थे। उन्होंने खाना बनाना वहीं से सीखा।
विज्ञापन

5 of 6
यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खूबसूरत अदाकारा यामी गौतम अभिनय कला में तो निपुण हैं हीं, साथ ही वो इंटीरियर डेकोरेटर भी हैं। ऐसे में यामी को अपने घर के डिजाइन के लिए किसी दूसरे इंटीरियर डेकोरेटर की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने अपना घर खुद ही डिजाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram/aslimonalisa
सलमान खान की तरह सोनाक्षी सिन्हा को भी पेटिंग बनाने का बहुत शौक है। लॉकडाउन में जब सोनाक्षी खाली थीं तो उन्होंने कई पेटिंग्स बनाईं। उन्होंने अपनी पेटिंग्स की ऑनलाइन सेल भी की।  

नीरज पांडे की फिल्म में आमिर की एंट्री से पहले फेल हुए बेटे जुनैद, इस रीमेक में नहीं मिला मौका

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें