फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार से पहले इन छह सितारों के हमशक्ल को देख फैंस खा चुके हैं धोखा, दो तो हैं पाकिस्तानी

Sat, 31 Aug 2019 07:55 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
akshay kumar, ranbir kapoor - फोटो : social media
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म मिशन मंगल की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच उनके हमशक्ल की तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है। अक्षय कुमार के हमशक्ल जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में रहते हैं। उनका नाम माजिद मीर है। वो सुनील गावस्कर के बहुत बड़े फैन हैं और रोजाना उनकी तरह टोपी पहनकर रखते हैं। एक पत्रकार ने माजिद के साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो वायरल हो गया। बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिनके हमशक्ल हैं। कुछ को देख तो फैंस भी धोखा खा जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
priyanka chopra, Zhalay Sarhadi - फोटो : amar ujala
पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस जाले सरहदी (Zhalay Sarhadi) को देख एक बारगी तो लगता है प्रियंका चोपड़ा ही हैं। जाले सरहदी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जाले खुद भी मानती हैं कि उन्हें कई लोगों ने कहा है कि वो बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
alia bhatt - फोटो : social media
आलिया भट्ट की हमशक्ल वाली लड़की का वीडियो पिछले दिनों सामने आया था।इस वीडियो में एक लड़की ने बिलकुल फिल्म 'गली ब्वॉय' में आलिया भट्ट की तरह लुक अपना रखा है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि मानों वह आलिया ही हों। 

4 of 7
anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा की एक हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दोनों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि असली अनुष्का हैं कौन? फैंस को बता दें कि अनुष्का की इस हमशक्ल का नाम जूलिया माइकल्स है, जो एक सिंगर हैं। जूलिया के नैन नक्श हू-ब-हू अनुष्का शर्मा जैसे हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान के चाहने वाले देश में तो करोड़ों की संख्या में हैं लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी उनके चाहने वाले कम नहीं हैं। उनके प्रति दीवानगी का आलम ये है कि पाकिस्तान में जब सलमान की फिल्में रिलीज होती हैं तो सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ पड़ती है। पाकिस्तान में सलमान के एक फैन ने बिल्कुल उन्हीं की तरह लुक अपनाया हुआ है। सलमान की तरह चश्मा, हेयर स्टाइल और ब्रेसलेट पहने हुए ये शख्स हूबहू उन्हीं की तरह दिखता है। ये शख्स कराची के फेमस बॉल्टन मार्केट की पार्किंग में बाइक स्टैंड करते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
mahlagha jaberi
ऐश्वर्या की ये हमशक्ल हैं। खास बात ये है कि ऐश की तरह उनकी हमशक्ल की आंखें भी नीली हैं। ऐश्वर्या की इस हमशक्ल का नाम महलाघा जबेरी (Mahlagha Jaberi) है। महलाघा एक ईरानी मॉडल हैं। महलाघा की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। खबरों की मानें तो कई बार हुए सर्वे में मेहलाघा को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बताया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ranbir kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटे रणबीर कपूर के हमशक्ल हैं जुनैद शाद। जुनैद और रणबीर कपूर में अंतर करना किसी करीबी के लिए भी बेहद मुश्किल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें