फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जितनी इज्जत कमाई है सब निकल जाएगी', जानें ऐसा क्यों बोले अक्षय कुमार

Thu, 22 Aug 2019 10:21 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मिशन मंगल' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है । हाल ही में अक्षय ने एक इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बात की । फिल्म के प्रमोशनल ईवेंट में अक्षय के साथ विद्या बालन भी पहुंची थीं ।
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय पिछले कुछ समय से सामाजिक मुद्दों पर बन रही फिल्मों में काम कर रहे हैं । ऐसे में जब अक्षय से इस बारे में पूछा गया तो उनसे पहले विद्या बालन पड़ीं । उनहोंने कहा, 'हां अक्षय ने ऐसी ही एक और फिल्म की है, जिसका नाम 'हाउसफुल 4' है । मेरे ख्याल से ये फिल्म भी लोगों को सामाजिक संदेश देगी ।'
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
इसके बाद अक्षय कहते हैं, 'जितनी इज्जत कमाई है वो सब निकल जाएगी हाउसफुल 4 में ।' इससे पहले अक्षय ने सामाजिक मुद्दे पर बात करते हुए कहा था, 'मेरे ख्याल से फिल्में लोगों से बात करने का अच्छा साधन हैं । लोगों का इससे मनोरंजन ही नहीं होता बल्कि वो इससे बहुत कुछ सीखते भी हैं ।'

2 करोड़ रुपये दान करने पर बोले अक्षय कुमार- 'भगवान ने बहुत दिया, कहां लेकर जाने हैं पैसे'

4 of 5
मिशन मंगल के इवेंट पर अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
'मुझे लगता है कि अगर आप अपनी फील्ड, अपने काम का सही उपयोग नहीं कर रहे तो इसका कोई मतलब नहीं है । देश को कुछ देने का ये मेरा तरीका है ।' बता दें कि अक्षय की 'हाउसफुल 4' एक कॉमेडी फिल्म है । फिल्म में अक्षय के साथ रीतेश देशमुख, कृति खरबंदा, बॉबी देओल, कृति सेनन और राणा डग्गुबाती नजर आएंगे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
इस फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है । इसके अलावा अक्षय की फिल्म  'गुड न्यूज', 'सूर्यवंशी', 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'बच्चन पांडे' और 'पृथ्वी राज चौहान' लाइन में हैं । अपनी इन फिल्मों को लेकर अक्षय ने कहा, 'अगर ये फिल्में चल गईं तो अच्छा है । वर्ना कोई कुछ नहीं कर सकता ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें