फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार के हाथ से निकल गई 'मुगल', अब बोले- 'मुझसे बेहतर कोई नहीं कर सकता ये रोल'

Thu, 02 Aug 2018 04:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार
पिछले दिनों खबर आई थी कि अक्षय कुमार ने गुलशन कुमार की बायोपिक 'मुगल' छोड़ दी है । अक्षय ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी लेकिन फिर स्क्रिप्ट को लेकर विवाद हुआ और उनके हाथ से फिल्म निकल गई । अब फिल्म में लीड हीरो को लेकर पेंच फंसा है ।
विज्ञापन

2 of 4
अक्षय कुमार
अक्षय के फिल्म छोड़ने के बाद कई नाम सामने आए हैं । इनमें रणबीर कपूर और सुशांत सिंह राजपूत को फाइनल किए जाने की बात चल रही है । लेकिन हाल ही में अक्षय कुमार ने इस रोल को लेकर बड़ा बयान दिया है ।
विज्ञापन

3 of 4
अक्षय कुमार
उन्होंने कहा, 'अब मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं । स्क्रिप्ट पर हमारी बात नहीं बन पाई ।' जब उनसे पूछा गया कि अब इस फिल्म में कौन सा हीरो गुलशन कुमार का रोल निभा पाएगा । तब अक्षय ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मेरे अलावा कोई और इस रोल को निभा पाएगा ।'
विज्ञापन

4 of 4
अक्षय कुमार
बता दें कि इस बायोपिक को सुभाष कपूर ने लिखा है । फिल्म को आमिर खान और भूषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं । फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और इसे क्रिसमस 2019 तक रिलीज किया जाएगा । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें