Movie Housefull 5 Box Office Collection Day 13: ‘हाउसफुल 5’ ने 13वें दिन में आकर कितने करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर बटोरे हैं? क्या यह फिल्म अपने बजट के करीब पहुंच सकी है? ‘हाउसफुल 5’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में जानिए?
अक्षय कुमार जितना एक्शन में रंग जमाते हैं, कॉमेडी में भी उतना की कमाल का अभिनय करते हैं। दर्शकों को अक्षय कुमार की कॉमेडी पसंद है। मगर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में उनकी कॉमेडी कुछ फीकी सी पड़ गई। फिल्म का कम होता कलेक्शन इस बात की तरफ इशारा कर रहा है। जानिए, इस फिल्म ने 13वें कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'हाउसफुल 5'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
13वें दिन का कलेक्शन
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने 13वें दिन लगभग 2.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि कल यानी 12वें दिन इस फिल्म ने 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह देखा जाए तो आज का कलेक्शन कम हो गया है। वीकएंड पर हो सकता है कि इसके कलेक्शन में कुछ उछाल नजर आए।
विज्ञापन
3 of 5
हाउसफुल 5
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
बजट वसूलने से अभी भी दूर
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 13वें दिन में आकर भी यह अपने बजट को वसूलने से काफी दूर खड़ी है। इसका कुल कलेक्शन अब तक 164.42 करोड़ रुपये है। फिल्म की कमाई में जिस तरह से उतार-चढ़ाव आ रहा है, उससे लगता नहीं है कि आने वाले दिनों में यह अपना बजट वसूल कर पाएगी।
4 of 5
हाउसफुल 5
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फ्रैंचाइजी फिल्मों का क्रेज हो रहा है कम
हाल ही में टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8' रिलीज हुई। इस फिल्म से भी दर्शक निराश नजर आए। कुछ यही हाल ‘हाउसफुल 5’ का भी नजर आ रहा है। अब तक इस फ्रैंचाइज की फिल्मों ने दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट किया, मगर इस बार मेकर्स चूक गए। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ बाकी फिल्मों की तरह रंग जमाने में कामयाब नहीं रही है।
बड़ी स्टार कास्ट का रंग भी फीका
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और जाॅनी लीवर जैसे कई नामी कलाकार नजर आए हैं। इतने बेहतरीन कलाकारों के होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। तरुण मनसुखानी निर्देशित इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।