राम सेतु पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमेरिकी कंपनी अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म ‘राम सेतु’ बतौर सह निर्माता पहली भारतीय फिल्म होने जा रही है। फिल्म का मुहूर्त गुरुवार को अयोध्या में होना है। इसके लिए सारी तैयारियां भी पूरी हो जाने की बात फिल्म से जुड़े सूत्र बता रहे हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई आने और उस दौरान अक्षय कुमार से मुलाकात की उनकी फोटो के बाद जो उम्मीद उत्तर प्रदेश के अक्षय कुमार के प्रशंसकों को बंधी होगी, वह इस फिल्म से पूरी नहीं होने जा रही।