फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिनों में ही फीकी पड़ी अक्षय कुमार की 'पैडमैन', इस फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड

Wed, 21 Feb 2018 04:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
padman
'पैडमैन' अक्षय कुमार के लिए बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाका करती हुई नजर नहीं आ रही है। फिल्म की रफ्तार हर दिन के साथ सुस्त होती जा रही है। फिल्म 'पैडमैन' को रिलीज हुए 12 दिन बीत चुके हैं और अब तक फिल्म ने महज 75 करोड़ की ही कमाई की है। वहीं अगर बात करें संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की तो यह फिल्म 2018 की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। फिल्म ने अब तक 279 करोड़ की कमाई कर ली है।

Baaghi 2 Official Trailer: जबरदस्त एक्शन के साथ वापस आया 'बागी', टाइगर के वार से इस बार नहीं बच पाएगा बॉलीवुड
विज्ञापन

2 of 4
padman
ऐसे में लगता है 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को अभी काफी मेहनत करनी पड़ेगी। वैसे भी ये एग्जाम का सीजन है, और टिकट खिड़कियों पर दर्शकों की संख्या में गिरावट आ ही जाती है। खैर फिल्म की दमदार कहानी और अक्षय की एक्टिंग से कहीं न कहीं लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं और सेनेटरी पैड को लेकर लोगों के बीच जागरुकता भी फैल रही है। 
विज्ञापन

3 of 4
padman
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर के माध्यम से दी है। उनके ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ 87 लाख रुपए की कमाई की। वहीं फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 9.03 करोड़ की कमाई की है।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
padman
पैडमैन का निर्देशन आर बाल्कि ने किया है। फिल्म को ट्विंकल खन्ना ने प्रोड्यूस किया है। 'पैडमैन' में अक्षय कुमार, राधिका आपटे और सोनम कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में एक गांव की सीधी-साधी महिला के रूप में सबको राधिका खूब जमी हैं। वहीं सोनम कपूर एक सोशल एक्टिविस्ट के रूप में सबको शानदार लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें