फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अक्षय कुमार की 'केसरी', इन दो फिल्मों को पछाड़ा

Sun, 31 Mar 2019 10:06 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Twitter

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म केसरी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अभी भी कायम है। फिल्म पहले ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में भी फिल्म की कमाई दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। अब तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ रुपये हो चुका है। इसकी जानकारी फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। 

विज्ञापन

2 of 5
kesari - फोटो : social media
करण ने जानकारी शेयर करते हुए लिखा 'दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म केसरी का जलवा अभी भी कायम है।' फिल्म देशभर में 3600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। इसे विदेशों में 600 स्क्रीन मिले है। यह करण जौहर के फिल्म बैनर धर्मा प्रोडक्शन के तले तैयार हुई है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Kesari Movie 2019 - फोटो : You Tube
फिल्म केसरी की कहानी बैटल ऑफ सारागढ़ी पर आधारित है। फिल्म में 21 सिख 10 हजार अफगानी सेना से लोहा लेते दिख रहे हैं। बताया जाता है कि ऐतिहासिक तौर पर यह अब तक की सबसे कठिन लड़ाई है। फिल्म में अक्षय कुमार के रोल की बात करें तो वह हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आते हैं। फिल्म को दर्शकों के साथ फिल्म आलोचकों की भी वाहवाही मिली है।

4 of 5
Kesari - फोटो : file photo
अक्षय कुमार के अपोजिट पहली बार अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा को कास्ट किया है। फिल्म में वह ईशर सिंह की पत्नी के किरदार में हैं। बता दें कि बीते शुक्रवार दो फिल्में नोटबुक और जंगली भी सिनेमाघरों में लगी थीं। बाजवूद इसके केसरी की कमाई पर इन फिल्मों का कोई प्रभाव दिखाई नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
notebook
फिल्म नोटबुक सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी हैं। इसमें उन्होंने दो नये कलाकारों जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल को बॉलीवुड में लॉन्च किया है। वहीं, दूसरी तरफ फिल्म जंगली में अभिनेता विद्युत जामवाल हैं जिसका निर्देशन चक रसेल ने किया है।  इससे पहले वह 'द मास्क' और ''द स्कॉर्पियन किंग' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें