फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकार के समर्थन में आए अक्षय कुमार सहित ये सितारे, किसानों से कहा- मतभेद कराने वालों से रहें दूर

Wed, 03 Feb 2021 03:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अजय देवगन और अक्षय कुमार - फोटो : फाइल फोटो
किसान आंदोलन ने अब एक नया ही रूप ले लिया है। इसकी आग हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक लगती नजर आ रही है। हॉलीवुड सिंगर रिहाना, सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा के किसान आंदोलन पर किए हुए ट्वीट से बवाल मच गया है। इन हॉलीवुड स्टार्स के ट्वीट के बाद विदेश मंत्रालय ने भी इन्हें नसीहत दे दी है। जिसके बाद अब बॉलीवुड के तमाम सितारे भी भारत सरकार के समर्थन में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने विदेश मंत्रालय के हॉलीवुड स्टार्स को नसीहत देने के बाद एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने विदेश मंत्रालय की एडवायजरी को शेयर करते हुए लिखा है, 'किसान हमारे देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके मुद्दों को हल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रयास का समर्थन करना चाहिए। मतभेद पैदा करने वाले किसी व्यक्ति पर ध्यान देने के बजाय एक सौहार्दपूर्ण संकल्प का समर्थन करें।'
 
विज्ञापन

3 of 6
अजय देवगन - फोटो : Social Media
वहीं अजय देवगन ने भी इसे लेकर लोगों से अपील की है कि वो बाहरी प्रपोगेंडा में ना फसें। अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी तरह के झूठे प्रपोगेंडा में ना फसें। इस समय एकजुट होकर खड़े रहना महत्वपूर्ण है बिना किसी लड़ाई- झगड़े के।'




 

4 of 6
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar
सुनील शेट्टी ने लिखा- आधे सच को जानने से ज्यादा खतरनाक कुछ भी नहीं है। करण जौहर ने भी सरकार का समर्थन करते हुए लिखा- ''किसी को भी हमें विभाजित नहीं करने देना चाहिए।"
 
 
विज्ञापन

5 of 6
रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें, रिहाना ने किसान आंदोलन को लेकर एक न्यूज का लिंक शेयर किया था और लिखा था, 'हम लोग इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? #FarmersProtest'। वहीं ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करते हुए है, 'हम भारत में किसान आंदोलन के साथ एकजुटता में खड़े हैं।' इस तरह दोनों ही हस्तियों के ट्वीट्स को लेकर खूब रिएक्शन आ रहे हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिहाना-कंगना रणौत - फोटो : instagram
रिहाना के ट्वीट पर कंगना रणौत ने जवाब देते हुए लिखा, ''कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं, आतंकवादी हैं। जो भारत को बांटना चाहते हैं ताकि चीन हमारे देश पर कब्जा कर ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दे। शांति से बैठो बेवकूफ। हम तुम्हारे जैसे मूर्ख नहीं है जो अपने देश को बेच दें।''
 

पढ़ें: एंजेलिना जोली ने पहली बार साझा की ‘मन की बात’, ब्रैड पिट से अलग तो हुईं पर इसलिए नहीं जा सकीं दूर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें