फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट रहा 'सूर्यवंशी' और '83' के निर्माताओं के सब्र का बांध, इसलिए सीधे ओटीटी पर रिलीज का तैयार होने लगा प्लान

Sat, 22 Aug 2020 04:58 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
83 और सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू हुए लॉकडाउन के कारण मार्च के महीने में बंद हुए सिनेमाघर अभी तक नहीं खुले हैं। इन सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार करते करते कई बड़ी छोटी फिल्में ओटीटी की राह पकड़ चुकी हैं। और अगर भविष्य में जल्द से जल्द सिनेमाघर नहीं खोले गए तो कुछ और बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्में भी सीधे ओटीटी पर ही रिलीज होने वाली हैं। यहां तक कि अभिनेता अक्षय कुमार की एक्शन ड्रामा फिल्म 'सूर्यवंशी' और अभिनेता रणवीर सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' भी।
विज्ञापन

2 of 5
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
वैसे तो रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली इन दोनों ही फिल्मों की घोषणा दीवाली और क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए हो चुकी है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने कहा है कि वह पूरी तरह से इन फिल्मों को सिनेमाघरों में ही रिलीज करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उनका इरादा इन फिल्मों को और भी ज्यादा रोकने का भी नहीं है। उनका कहना है कि वह इन फिल्मों के रिलीज की तारीख को दीवाली और क्रिसमस से अब आगे नहीं बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वैसे तो यह फिल्में सिनेमाघरों में ही रिलीज होंगी लेकिन अगर सिनेमाघर नहीं खुले तो वह दूसरे रास्ते भी अपना सकते हैं। फिल्म 'सूर्यवंशी' दिवाली के लिए और फिल्म '83' क्रिसमस पर रिलीज के लिए तय की गई है। शिबाशीष बताते हैं कि अगर कोरोना का प्रभाव देश में कम नहीं हुआ, सिनेमाघरों में लोग नहीं पहुंचे या फिर कुछ राज्यों में सिनेमाघर खुल गए और कुछ में नहीं खुले तो ऐसे मामले में वह ओटीटी की राह पकड़ सकते हैं।

4 of 5
सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
उनका ये भी कहना है कि ऐसा भी कर सकते हैं कि कुछ राज्यों या देशों में फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाए जबकि कुछ जगहों के लिए इसे डिजिटल तौर पर रिलीज किया जाए। पूरी तरह से उनका मानना यह है कि वह अब तारीखें आगे नहीं बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लक्ष्मी बम, भुज, सड़क 2 - फोटो : Social Media
बता दें कि देश में सिनेमाघरों के बंद होने के चलते अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की 'गुलाबो सिताबो', विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी', कुणाल खेमू की फिल्म 'लूटकेस', विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज', दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा', जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' आदि ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं। जबकि, अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बम', अजय देवगन की 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया', आलिया भट्ट की 'सड़क 2', अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल' जैसी कई और भी फिल्में ओटीटी पर रिलीज करने के लिए घोषित हो चुकी हैं।

पढ़ें: 'मर्दानी' की कामयाबी के पीछे रहा इस खास मर्द का हाथ, छह साल पूरे होने पर बताई 'मन की बात'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें