फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आए ये सितारे, जानिए किसने कितनी बड़ी रकम की है दान

Mon, 25 Jan 2021 12:36 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राम मंदिर निधि अभियान में इन्होंने किया सहयोग - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में बन रहे बहुप्रतीक्षित भव्य राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने का काम देश भर में जोरों से शुरू हो चुका है। देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शुरू हुए इस अभियान में धीरे-धीरे हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। नेता राजनेता से लेकर कारोबारी, ट्रस्ट और फिल्मी हस्तियां भी दिल खोलकर मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। आइए जानते हैं बालीवुड की किन हस्तियों ने राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी ओर से आर्थिक सहयोग किया है।
विज्ञापन

2 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : twitter @akshaykumar
अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार ने राम मंदिर के लिए आर्थिक सहयोग किया, साथ ही ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड कर अन्य लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है...अब योगदान की बारी हमारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे। जय सियाराम।
 
विज्ञापन

3 of 7
सोनू निगम - फोटो : ANI
सोनू निगम
गायक सोनू निगम सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने पहुंचे। इससे पहले सोनू रविवार की रात अयोध्या पहुंचे थे। श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सोनू निगम ने राम मंदिर निर्माण में एक ईंट रखने की इच्छा जताई है। 

4 of 7
गुरमीत चौधरी - फोटो : ट्विटर
गुरमीत चौधरी
टेलीविजन से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले अभिनेता गुरमीत चौधरी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर राम मंदिर निधि अभियान में योगदान देने की बात कही। उन्होंने लिखा कि जैसे कि आप जानते हैं कि राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने का कार्य पूरे देश में बहुत ही जोश के साथ चल रहा है। इस मंगल कार्य के लिए हम भी अपना कुछ सहयोग भगवान राम के श्री चरणों में अर्पित करना चाहते हैं। जय श्रीराम।
 
विज्ञापन

5 of 7
अरुण गोविल - फोटो : social media
अरुण गोविल
रामानंद सागर के 'रामायण' से घर-घर में श्रीराम की छवि के तौर पर लोकप्रिय हुए अरुण गोविल भी इस अभियान से जुड़कर सहयोग कर रहे हैं। हालांकि उनकी सहयोग राशि का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रणिता सुभाष - फोटो : twitter
प्रणिता सुभाष
साउथ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री प्रणिता सुभाष ने भी राम मंदिर निधि समर्पण अभियान में आगे बढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मंदिर निर्माण के लिए अपने योगदान के रूप में एक लाख रुपये की राशि दे रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि आप सभी से भी आगे बढ़कर इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बनने की अपील करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मनीष मुंद्रा - फोटो : twitter
मनीष मुंद्रा
मसान और न्यूटन जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके फिल्म प्रोड्यूसर मनीष मुंद्रा ने भी इस अभियान से जुड़कर एक करोड़ रुपये का आर्थिक सहयोग करने की अपील की है। बता दें कि मनीष पहले से ही देश में आई विपरीत परिस्थितियों में सहयोग करने में सक्रिय रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें