बता दें, 'पैडमैन' बॉलीवुड की पहली फिल्म है, जो मेन्सटूरेशन हाइजिन के प्रति महिलाओं को जागरुक करती है। इतना ही नहीं इस विषय पर आज तक हॉलीवुड में भी कोई फिल्म नहीं बनी है। अक्षय की यह फिल्म अरुणाचलम मुरगननाथम की जिंदगी पर आधारित है। जिन्होंने पहली बार देश में किफायती कीमत पर सैनिटरी नैपकिन इजाद किए थे।