फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 दिन में अक्षय की 'पैडमैन' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, आने वाली फिल्मों के लिए बनी खतरा

Wed, 14 Feb 2018 05:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
padman
अपनी रिलीज के पांचवें दिन सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं। 'पैडमैन' ने पहले दिन 10 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म को 35 फीसदी की बढ़त मिली थी। शनिवार को फिल्म ने 13.68 करोड़ रुपए की कमाई की थी। रविवार को फिल्म को सबसे अच्छा रिसपॉन्स मिला और 'पैडमैन' ने 16 करोड़ की कमाई कर ली। सोमवार को भी पैडमैन ने कलेक्शन के कई नए रिकॉर्ड बनाए। अब मंगलवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
padman
रिलीज के पांचवें दिन पैडमैन ने 6.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म का पांच दिन का कुल कलेक्शन इस तरह से 52 करोड़ के पार पहुंच चुका है। फिल्म को दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। दर्शक फिल्म में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर दी।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
PadMan
ट्रेड एक्सपर्ट ने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी कि फिल्म की कमाई और रफ्तार पकड़ेगी। 'पैडमैन' संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को कड़ी टक्कर दे रही है। 25 जनवरी को रिलीज हुई 'पद्मावत' ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 239 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बता दें, पैडमैन का ओवरसीस ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 2.31 मिलियन डॉलर यानी 14.84 करोड़ रुपए रहा।

4 of 5
PadMan
भारत में 'पैडमैन' 2750 पर्दों पर और अन्य देशों में कुल 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म को टोटल 3350 स्क्रीन्स मिले हैं। अभी आस-पास कोई अन्य बड़ी रिलीज नहीं है। इसका फायदा 'पैडमैन' को मिल सकता है। फिल्म पैडमैन के दूसरे हफ्ते में अच्छी कमाई कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PadMan
फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी हैं। पैडमैन में राधिका अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। वहीं सोनम कपूर फिल्म में एक सोशल एक्टिविस्ट बनी हैं जो मुश्किल राह पर पैडमैन का साथ देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें