साल 1991 में 'सौगंध' फिल्म से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय कुमार 9 सितंबर को अपना 51वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं। साल 1990 तक अक्षय कुमार ने खुद को बतौर 'खिलाड़ी' हिंदी सिनेमाजगत में स्टेबलिश कर लिया था। कई सुपरहिट फिल्म दे चुके अक्षय कुमार की फिल्मों का दर्शक हमेशा दिल थामे इंतजार करते हैं। 90 के दशक में अक्षय ने लगभग हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया और इसके साथ ही साथ उनसे अफेयर भी लेकिन ट्विंकल खन्ना से शादी के बाद ट्विंकल से शादी के बाद वो संभल गए और खुद को उन्होंने एक आइडियल पति बनाया। उनकी और ट्विंकल की केमेस्ट्री वाकई शानदार है दोनों के दो बच्चे हैं।