प्यार और झगड़ा फिल्मी सितारों के बीच अक्सर देखने को मिला है। कभी किसी स्टार ने एक दूसरे के प्यार में खुद को मिटाने की कोशिश की तो कभी ब्रेकअप के बाद अपने एक्स के बारे में ऐसी-ऐसी बातें कही जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने एक दूसरे के खिलाफ बोलने में सारी सीमाएं पार कर दीं।
विज्ञापन
2 of 8
Akshay Shilpa
- फोटो : file photo
अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड में काफी फेमस हुए थे। इन दोनों ने एक साथ कई फिल्में भी की है। इन फिल्मों में मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और धड़कन शामिल है। इन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल रहा। एक वक्त ऐसा आया कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शेट्टी ने कहा था - अक्षय किसी ओर के लिए उन्हें धोखा दिया और अब वह उनके साथ कभी भी काम नहीं करेंगी।
विज्ञापन
3 of 8
ऋतिक रोशन और कंगना
- फोटो : file photo
कंगना रनौत-ऋतिक रोशन
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का विवाद को काफी लाइमलाइट में रहा। इन दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ खुलकर बयानबाजी की। एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने यह कहा था कि ऋतिक और उनके पिता ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है।
4 of 8
Aishwarya,Vivek
- फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन-विवेक ओबेरॉय
सलमान खान के बाद ऐश्वर्या राय का नाम विवेक ओबेरॉय से जुड़ा। इन दोनों का रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाया और जल्द एक दूसरे से किनारा कर लिया। एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ओबेरॉय ने यहां तक कह डाला था कि उनके पास प्लास्टिक का दिल है।
कंगना रनौत-अध्ययन सुमन
ऋतिक रोशन के अलावा कंगना का नाम शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन से भी जुड़ चुका है। यह दोनों एक साथ राज 2 फिल्म में भी नजर आए थे। ब्रेकअप के बाद अध्ययन सुमन ने कंगना पर काला जादू करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
6 of 8
प्रीति जिंटा औऱ नेस वाडिया
- फोटो : file photo
प्रीति जिंटा- नेस वाडिया
एक वक्त था जब प्रीति जिंटा और नेस वाडिया का अफेयर खूब चर्चा में रहता था। गाहे-बगाहे दोनों हाथ में हाथ डाले, साथ घूमते नजर आ जाते थे। आईपीएल से लेकर पब्लिक प्लेस, हर जगह प्रीति और नेस वाडिया के अफेयर ने अपना रंग जमाया हुआ था, लेकिन ये रंग तब फीका पड़ गया जब प्रीति जिंटा ने साल 2017 में नेस वाडिया पर शोषण, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया। प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया के खिलाफ ना सिर्फ शिकायत दर्ज कराई थी बल्कि अपने शरीर पर मारपीट के निशान भी पुलिस को दिखाए थे।
विज्ञापन
7 of 8
Salman and Aishwarya
- फोटो : file photo
ऐश्वर्या राय बच्चन-सलमान खान
सलमान खान और ऐश्वर्या का अफेयर बॉलीवुड की गलियों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने कहा था कि सलमान उन्हें फोन करके परेशान करते है और कई बार मेरे ऊपर हाथ भी उठाया। इन दोनों ने एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम की थी।
Jacqueline fernandez and sajid khan
- फोटो : file photo
जैकलीन- साजिद खान
साजिद खान और जैकलीन का भी रिश्ता काफी लंबे वक्त तक चला। इन दोनों की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। यहां तक कि अपनी फिल्म हिम्मतवाला के फ्लॉप होने का जिम्मेदार भी साजिद ने जैकलीन को ठहराया क्योंकि वह जैकलीन के साथ वकेशन पर गए थे। साजिद खान पर कई एक्ट्रेस ने यौन शोषण के आरोप भी लगाए। इन आरोपों के बाद साजिद ने हाउसफुल 4 फिल्म से किनारा कर लिया।