अक्षय कुमार सामाजिक मुद्दों और देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों पर फोक्स कर रहे हैं। इसी क्रम में उनकी अगली फिल्म 'पैडमैन' आने वाली है। ये फिल्म अगले साल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, अक्षय ने इस फिल्म का एक और पोस्टर शेयर किया है।
विज्ञापन
2 of 4
इस पोस्टर में अक्षय कुमार के हाथों में बहुत सी रूई (कॉटन) नजर आ रही है। साथ ही उनके पीछे कई मशीन और ढेर सारी सेनेटरी नैपकिन नजर आ रही है। उन्होंने पोस्टर हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, 'पैडमैन कहता है: सिर्फ सनकी मशहूर होते हैं!'
पैडमैन कहता है : सिर्फ सनकी मशहूर होते हैं! @PadManTheFilm @sonamkapoor @radhikaofficial @twinklerkhanna @sonypicturesin @kriarj #RBalki #PadManTalks #26Jan2018 A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on Dec 4, 2017 at 12:00am PST
विज्ञापन
3 of 4
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया है। जबकि इसे ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूस कर रही है। बतौर प्रोड्यूसर यह ट्विंकल की पहली फिल्म है। फिल्म का बजट 35-40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं इसकी शूटिंग केवल 37 दिनों में पूरी की गई है।
पढ़ें: दीपिका को मिल रही जान से मारने की धमकियां, कंगना ने नहीं लेकिन ऋतिक ने किया सपोर्ट
गौरतलब है कि पैडमैन अरणांचलम मुरगननाथम पर आधारित फिल्म है। मुरहननाखम कोयमंबटूर के रहने वाले हैं और उन्होंने पहली बार देश में महिलाओं के लिए कम कीमत वाले सेनेटरी पैड बनाएं। ट्विंकल ने अपनी किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' में अरणांचलम मुरगननाथम का जिक्र किया है।
पढ़ें: इस पटौदी पैलेस में मनेगा तैमूर का पहला बर्थडे, दावत उड़ाने आएंगे स्टार किड्स, प्लान Leak