आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस का जश्न मना रहा है । 20 साल पहले भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध जीत लिया था । इस मौके पर अक्षय कुमार ने भी देश के जवानों को सलाम करते हुए एक वीडियो शेयर किया है । इस वीडियो में जवान अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का गाना 'तेरी मिट्टी' गाते हुए नजर आ रहे हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : social media
इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'दिल को छू लेने वाले इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया । जब हमारा छोटा सा ट्रिब्यूट लोगों तक पहुंचता है तो खुशी होती है । अब इससे ज्यादा क्या बोलूं । भारत के वीर को लाखों सलाम ।' अक्षय की फिल्म 'केसरी' मार्च में रिलीज हुई थी। ये फिल्म सारागढ़ी युद्ध पर आधारित थी ।
विज्ञापन
3 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह से 21 सिख 1000 जवानों के खिलाफ जंग छेड़ देते हैं । 'केसरी' के प्रमोशन के दौरान अक्षय ने जवानों के साथ समय बिताया था । उनके साथ डांस करते भी नजर आए थे । बता दें कि अक्षय अब अपनी अगली फिल्म 'मिशन मंगल' के प्रमोशन में लग गए हैं ।
4 of 5
akshay kumar
फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है । दर्शकों को ट्रेलर पसंद आया है । इस फिल्म में विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, शरमन जोशी और कीर्ति कुल्हारी लीड रोल में नजर आएंगी । फिल्म को अक्षय कुमार और आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है । फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी ।
फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है। इसमें अक्षय कुमार एक साइंटिस्ट के किरदार में नजर आ रहे हैं। अक्षय की ये फिल्म भारत की पहली ऐसी फिल्म है जो स्पेस से जुड़ी है। अक्षय के मिशन मंगल के टीजर पर इसरो ने कमेंट किया था, ''एक देश, एक सपना। इंडिया स्पेस का सुपर पावर बनेगा। इस मील के पत्थर को हासिल करने के लिए कुछ ही दिन बाकी हैं। चंद्रयान 2'' ।