भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि भूमि अक्षय कुमार को एक रोल मॉडल मानती हैं। भूमि ने कहा, “मैं सच्चे दिल से अक्षय सर की प्रशंसक हूं। उन्होंने अपना रास्ता खुद बनाया है और इस ऊचाई पर पहुंचे हैं। उनके इस सफर के कई पहलुओं की मैं वास्तव में प्रशंसा करती हूँ, मसलन उन्होंने बड़ा सपना देखा और उसे पूरा किया। मेरी भी कहानी ऐसी ही रही है। मेरा मानना है कि सफलता की कहानी वही होती है जो लोगों के भी काम आए और उन्हें प्रेरित करे।”