अभिनेता अक्षय कुमार अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। उनकी गंभीरता की पता इस बात से चलता है कि साल में उनकी 4-5 फिल्में रिलीज हो जाती हैं, वहीं दूसरे अभिनेता एक या दो फिल्म ही कर पाते हैं। अक्षय कभी भी नए निर्देशक के साथ काम करने से भी नहीं डरते हैं। हाल ही में अक्षय ने खुलासा किया कि बड़े निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट नहीं करते हैं।