फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अतरंगी रे' की शूटिंग हुई शुरू, 'रांझणा' के बाद फिर बनारस की गलियों में घूमते नजर आएंगे धनुष

Thu, 05 Mar 2020 12:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अतरंगी रे - फोटो : Social Media
सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग 5 मार्च से बनारस में शुरू हो चुकी है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। फिल्म के मुहूर्त की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, 'अतरंगी रे' के लिए आनंद एल. राय के साथ नई साझेदारी। फिल्म में धुनष, सारा अली खान और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है। फिल्म में ए.आर.रहमान ने संगीत दिया है वहीं कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है। यह फिल्म 2021 में वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।'
विज्ञापन

2 of 4
sara ali khan varanasi ganga aarti - फोटो : sara ali khan varanasi ganga aarti
गौरतलब है कि सोमवार को ही सारा अली खान बनारस पहुंची हैं। बनारस पहुंचने के साथ ही उन्होंने शाम को गंगा आरती देखी। इसके साथ ही गंगा में नौका विहार (बोटिंग) भी किया। उन्होंने गंगा आरती और नौका विहार की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर भी की हैं। सारा के साथ धनुष भी बनारस पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार 7-10 दिनों तक यहां फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

विज्ञापन

3 of 4
Akshay Kumar, Sara Ali Khan and Dhanush - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गौरतलब है कि फिल्मकार आनंद एल. राय के साथ धनुष हिंदी फिल्म 'रांझणा' में साथ काम कर चुके हैं।  फिल्म के काफी हिस्से की शूटिंग बनारस में ही हुई थी। दोनों की साथ में यह दूसरी फिल्म है। वहीं सारा अली खान के बारे में बात करें तो बीते दिनों वह फिल्म 'लव आज कल' में नजर आई हैं। इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन थे।

विज्ञापन

4 of 4
Coolie No 1 - फोटो : instagram
वहीं हाल में सारा की आने वाली फिल्म 'कुली नं 1' की शूटिंग खत्म हुई है। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। वहीं अक्षय कुमार की बात करें तो 'गुड न्यूज' के बाद अक्षय कुमार अब फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें