फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar Mother Death: अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, एक्टर ने लिखा- मैं आज बहुत दर्द में हूं

Wed, 08 Sep 2021 10:24 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया  (Aruna Bhatia) का निधन हो गया है। अक्षय ने बुधवार की सुबह ट्वीट कर इस दुखद खबर की जानकारी दी है। बता दें, अक्षय की मां अरुणा भाटिया लंबे समय से बीमार थीं और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं। सोशल मीडिया पर सितारे और फैंस अक्षय की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अक्षय ने मां के लिए लिखी इमोशनल पोस्ट
अक्षय कुमार ने भारी मन से पोस्ट करते हुए लिखा- आज मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। वो मेरा अहम हिस्सा थीं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।
 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : instagram
अभी बीते रोज ही अभिनेता ने फैंस से दुआओं की अपील की थी। उन्होंने कहा था, 'शब्दों से ज्यादा मैं आप सभी के प्यार और दुआओं से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा हूं। आप सभी का शुक्रिया मेरी मां की सेहत के बारे मे पूछने के लिए। मेरे और परिवार के लिए यह मुश्किल घड़ी है। आप सभी की हरेक दुआ मेरे लिए मायने रखती है। मदद के लिए शुक्रिया।'


विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार फैन क्लब - फोटो : instagram
अक्षय कुमार को जब अपनी मां के सेहत की जानकारी मिली तो वे यूके से अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट आए। बता दें कि अक्षय को अपनी मां से बेहद लगाव था। इसलिए ही उन्होंने उनके अस्वस्थ होने पर शूटिंग बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौटने का निर्णय लिया था लेकिन अब उनकी मां इस दुनिया में नहीं रहीं।

4 of 5
अक्षय कुमार फैन क्लब - फोटो : instagram
आपको बता दें कि अरुणा भाटिया की उम्र 77 साल के करीब थी और कुछ साल पहले उनके घुटनों की सर्जरी हुई थी।  अरुणा भाटिया फिल्म प्रोड्यूसर रह चुकी हैं और उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। जिनमें हॉलीडे, नाम शबाना और रुस्तम है। बता दें अक्षय के पिता का बहुत पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में उनकी एक बहन भी हैं जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
बता दें अक्षय कुमार का गुरुवार को जन्मदिन भी है। लेकिन इस बार वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। अक्षय का परिवार पहले दिल्ली में रहता था लेकिन बाद में मुंबई शिफ्ट हो गया। अक्षय का असली नाम राजीव भाटिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें