फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 18 साल बाद अक्षय का खुलासा, ट्विंकल के लिए अब तक नहीं कर पाए ये काम

Fri, 12 Jul 2019 03:42 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay twinkle
अक्षय कुमार को फिल्मों से वक्त मिलते ही परिवार के साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा जाता है। अक्षय इस वक्त लंदन में हैं जहां वो परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अक्षय कुमार लेखक जैफरी आर्चर से मिले। इस दौरान अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना भी उनके साथ थीं।
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar, twinkle khanna - फोटो : social media
तस्वीर शेयर करते हुए अक्षय ने खुलासा किया कि उन्होंने ट्विंकल खन्ना की कोई भी किताब आज तक नहीं पढ़ी है। अक्षय ने कैप्शन में लिखा- 'बीती रात ट्विंकल खन्ना ने अपनी आखिरी किताब पजामा आर फॉरगिविंग की 1 लाख कॉपी बिकने का सेलिब्रेशन किया और मिस्टर जैफरी आर्चर ने अपनी किताब केन एंड एबेल (Kane and Abel) की 40वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। और मैं? मैं इधर से उधर घूम रहा था क्योंकि मैंने ट्विंकल की एक भी किताब नहीं पढ़ी है।'
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar, twinkle khanna - फोटो : social media
वहीं ट्विंकल खन्ना ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि 'अपने सभी पाठकों को मैं शुक्रिया कहना चाहती हूं। जब मैं छोटी थी तब एक पाठक के तौर पर शब्दों में डूब जाया करती थी और अब चालीस की उम्र में मैं इसे वापस लौटाने का वक्त है।' बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना साल 2001 में शादी के बंधन में बंधे।

4 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
हाल ही में अमेरिकन मैगजीन फोर्ब्स ने इस साल के टॉप 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में एक्टर अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। अक्षय कुमार फोर्ब्स की लिस्ट में 33वें स्थान पर हैं। मैगजीन के अनुसार अक्षय कुमार की कुल कमाई करीब 422 करोड़ यानी 65 मिलियन डॉलर रही। उनसे ठीक ऊपर वाले पायदान पर एवेंजर्स सीरीज में आयरनमैन का किरदार निभाते रहे रॉबर्ट डाउनी जूनियर हैं, जिनकी कमाई 66 मिलियन डॉलर यानी करीब 430 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
आपको बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल का टीजर रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कृति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा और शरमन जोशी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मिशन मंगल का निर्देशन जगन शक्ति कर रहे हैं और प्रोड्यूसर आर. बाल्की हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें