फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस के साथ 'खिलाड़ी' का खेल, कहा- 'पैडमैन का ट्रेलर देखना है तो करना होगा ये काम'

Fri, 15 Dec 2017 08:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
padman
अक्षय कुमार ने फिल्म पैडमैन के ट्रेलर का ट्रेलर लॉन्च किया है। ये बात अजीब जरूर है लेकिन 'मैडमैन', बोले तो 'पैडमैन' ने ऐसा ही कुछ किया है। दरअसल, 'खिलाड़ी कुमार' ने ट्विटर पर एक क्लिप पोस्ट करते हुए कहा है कि ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा। लेकिन जो भी लोग उनके उस ट्वीट को री-ट्वीट करेंगे उसे वह खुद फिल्म का ट्रेलर भेजेंगे।
विज्ञापन

2 of 4
PadMan
अब तक फिल्म पैडमैन के कई पोस्टर्स रिलीज करके फिल्म के मेकर्स ने फैन्स के बीच इसे लेकर उत्साह बनाए रखा है। अब जब ट्रेलर की मांग लगातार तेज होती जा रही है, तो अक्षय ने यह क्लिप ट्वीट की है- So here's the news you've been waiting for! Watch and don't forget to RETWEET to get the #PadManTrailer from Pad Man himself 😉@PadManTheFilm @sonamakapoor @radhika_apte @mrsfunnybones @SonyPicsIndia @kriarj #RBalki pic.twitter.com/aJSeLNyUBU — Akshay Kumar (@akshaykumar) December 14, 2017
विज्ञापन

3 of 4
PadMan
फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार महिलाओं के लिए सस्ते सैनिटरी नैपकिन्स बनाने के तरीके ढूंढ़ते नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम लक्ष्मीकांत चौहान है जो कोयंबटूर के रहने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम से प्रेरित है। मुरुगनाथम ने पहली बार देश में महिलाओं के लिए कम कीमत वाले सैनिटरी पैड बनाएं। ट्विंकल ने अपनी किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' में अरुणाचलम मुरुगनाथम का जिक्र किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
padman
फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार और सोनम कपूर के अलावा राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। आर बाल्की निर्देशित यह फिल्म 26 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। बतौर प्रोड्यूसर यह ट्विंकल की पहली फिल्म है। फिल्म का बजट 35-40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं इसकी शूटिंग केवल 37 दिनों में पूरी की गई है। बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार की इस फिल्म का मुकाबला नीरज पांडे निर्देशित फिल्म 'अय्यारी' से होगा। 

पढ़ें: मोशन पोस्टर में पैडमैन के बारे में कुछ ऐसा बोलीं सोनम, अक्षय को मिला सबक

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें