Baazigar
- फोटो : social media
निर्देशक अब्बास मस्तान फिल्म 'बाजीगर' में अक्षय कुमार को लेना चाहते थे। वैसे तो इस फिल्म के लिए अब्बास-मस्तान की पहली पसंद सलमान खान थे लेकिन उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी। इसके बाद अक्षय को ये फिल्म ऑफर हुई, लेकिन उन्होंने ये सोचकर फिल्म करने से मना कर दिया कि नेगेटिव किरदार उन पर सूट नहीं करेगा और ये उनके करियर के लिए सही नहीं रहेगा। इन दोनों स्टार्स से रिजेक्ट होने के बाद आखिरकार शाहरुख खान को 'बाजीगर' में लीड किरदार के लिए साइन किया गया। इस फिल्म ने शाहरुख की किस्मत बदल दी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही।