पिछले दिनों फोर्ब्स मैग्जीन ने एक लिस्ट जारी की थी जिसमें अक्षय कुमार का नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में शामिल किया गया था। इस मामले में अक्षय ने बॉलीवुड के तीनों खानों को भी पीछे छोड़ दिया । अक्षय कुमार साल में 3-4 हिट फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं ।
विज्ञापन
2 of 6
h
इस साल भी अक्षय की 3 फिल्में आ रही हैं। जिसमें 'पैडमैन' रिलीज हो चुकी है । 'गोल्ड' और '2.0' कतार में हैं । 50 साल के अक्षय कुमार ने आज बॉलीवुड में अपनी धाक जमा ली है । लेकिन एक समय था जब उन्हें साइड रोल से भी रिजेक्ट कर दिया जाता था ।
विज्ञापन
3 of 6
akshay kumar
आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' 1992 में आई थी । इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने साइड रोल का ऑडिशन दिया था । लेकिन फिल्ममेकर्स को वो पसंद नहीं आए । इसके बाद ये रोल दीपक तिजोरी को मिल गया था।
4 of 6
akshay kumar
अक्षय ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था । उन्होंने कहा था, 'अपना स्क्रीन टेस्ट दिया मैंने । लेकिन उन्हें पसंद नहीं आया । उन्होंने मुझे निकाल दिया ।' डायरेक्टर मंसूर खान को अक्षय उस रोल के लिए फिट नहीं लगे थे ।
विज्ञापन
5 of 6
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
बता दें कि अक्षय ने अपने 27 साल के करियर ने आमिर खान के साथ कभी काम नहीं किया है । हालांकि दोनों ही अपने-अपने काम में धुरंधर माने जाते हैं। अब अक्षय की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि उनके इंस्टाग्राम फॉलोवर की संख्या 2 करोड़ हो गई है ।
फॉलोवर बढ़ने की खुशी में अक्षय कुमार ने एक वीडियो भी शेयर किया है । इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ ‘Akkians’ हो गए हैं । हम सब एक परिवार की तरह ही हैं ।' 'गोल्ड' के अलावा अक्षय फिल्म 'केसरी' की शूटिंग कर रहे हैं ।